Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
मुख्यमंत्री ने चौसेला, गुलगुला भजिया के साथ लाखड़ी भाजी और मुनगा का लिया आनंद... - New India News
New India News
Other

मुख्यमंत्री ने चौसेला, गुलगुला भजिया के साथ लाखड़ी भाजी और मुनगा का लिया आनंद…

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Newindianews/CG मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में राजनांदगाँव ज़िले के डोंगरगाँव विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। इस दौरान आमजनों से भेंट-मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री अर्जुनी पहुँचे। उन्हें दोपहर जब भूख लगी तो आत्मीय भाव से हल्बा आदिवासी किसान श्री दिलीप धनपाल के घर पर भोजन के लिए पहुँचे। जहाँ मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों को किसान परिवार की ओर से सबसे पहले ग्रामीण परम्परा अनुसार हाथ-पैर धुलवाकर परघानी किया गया। फिर तिलक लगाकर सस्नेह भोजन के लिए आमंत्रित किया गया।

भोजन में छत्तीसगढ़ी पकवान चौसेला, ढेढरी, खुरमी, गुलगुला भजिया के साथ व्यंजन में लाखड़ी भाजी, टमाटर चटनी, सिलबट्टा पर पिसी चटनी, जिमीकंद, मुनगा, मिक्स वेज (नवल गोल, गोभी, सेम), करेला, रोटी, चावल और दाल परोसा गया। मुख्यमंत्री ने बड़े चाव से ज़मीन पर बैठकर भोजन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक श्री दलेश्वर साहू, विधायक खैरागढ़ श्रीमती यशोदा वर्मा, ज़िला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगाँव के अध्यक्ष श्री नवाज़ खान, स्थानीय सरपंच श्रीमती द्रौपती साहू, कलेक्टर राजनांदगाँव श्री डोमन सिंह ने भी भोजन किया।

Related posts

प्रदेश में अनावश्यक भ्रम का वातावरण बनाने की कोशिश में लगे है- सुशील आनंद शुक्ला

newindianews

जीआरपी रायपुर की कार्रवाई : ओडिशा के 2 और अंबिकापुर के 6 नाबालिगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा

newindianews

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ रायपुर थाना कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज

newindianews

Leave a Comment