New India News
देश-विदेशराजनीति

लोकप्रियता के नये आयाम छूने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई-कांग्रेस

Newindianews/Raipur आम जनता को खुश रखने वाले देश के नंबर 1 मुख्यमंत्री बनने पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि लोकप्रियता के नये आयाम छूने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई। पारदर्शी सुशासन जनोन्मुखी योजनायें बनाना और इन योजनाओं को धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन से मुख्यमंत्री की विश्वसनीयता बढ़ी है। मुख्यमंत्री जनता के बीच लोकप्रिय साबित हुये है। भूपेश बघेल ने राज्य की आर्थिक शैक्षणिक उन्नति के साथ प्रदेश की संस्कृति उत्थान के लिये भी प्रत्यनशील है। कांग्रेस सरकार के द्वारा बनाई गयी योजनाओं के कारण सीधे जनता का जीवन स्तर प्रभावित हुआ है। राज्य की बेरोजगारी दर देश में सबसे कम 1 प्रतिशत के नीचे है। पिछले 4 साल में 5 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला। राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजनाओं के कारण लोगों की आमदनी बढ़ी, आम आदमी को सीधे आर्थिक लाभ हुआ। छत्तीसगढ़ में गोबर बिनने वाली भी आत्मनिर्भर बना है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों से प्रदेश के गरीब और आम आदमी के बच्चों को सरकारी स्कूलों में मुफ्त अंग्रेजी माध्यम शिक्षा मिलना शुरू हुआ। देश के किसान समर्थन मूल्य को परेशान है, छत्तीसगढ़ के किसानों को उनकी ऊपज की पूरी कीमत 2500 मिल रही है। वन क्षेत्रों में 65 लघु वनोपजो की खरीदी वन संग्राहको के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में प्रभावी साबित हुआ। इसी के कारण मुख्यमंत्री को जनता पसंद करती है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार द्वारा बेहतर प्रशासन प्रभावी योजनाएं, संवेदनशील सरकार, जन आकांक्षाओं के अनुरूप चलाई जा रही योजनाओं के कारण भूपेश बघेल एक बार फिर से देश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुने गए हैं। यह बड़ी उपलब्धि है लगातार दूसरी बार भूपेश बघेल जी देश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए हैं। यह उनके कार्य करने की शैली है पिछले 15 साल के कुशासन के बाद छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने जो जवाबदेह सरकार चलाना शुरु किया है उसी का परिणाम है कि आज जनता के दुलारे बने हुए हैं।

Related posts

MALAWI GOVERNMENT ASKED FOR INNOVATIVE IN THE COUNTRY

newindianews

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए मल्लिकार्जुन खरगे ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र

newindianews

मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल ने कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण

newindianews

Leave a Comment