New India News
राजनीति

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि हमें गर्व है कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के किसान को उनकी उपज का सम्मानपूर्वक दाम मिलने लगा हैं

image.png
image.png

Newindianews/Raipur शहर में मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास जाकर भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी एवं उनके दीर्घायु की कामना की साथ ही शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा 61 जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि हमें गर्व है कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के किसान को उनकी उपज का सम्मानपूर्वक दाम मिलने लगा हैं। गोधन न्याय योजना से पशुपालकों की आय में इजाफा हुआ है,धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल के माध्यम से आम लोगों को सस्ती दवा उपलब्ध हो रही है,स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के माध्यम से प्रदेश के लाखों बच्चे आज बेहतर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।जिसका यह परिणाम है कि छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा पूरे देश भर में हो रही है।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने जानकारी दी कि पंडित जवाहरलाल नेहरु ब्लॉक के अरुण जंघेल अमित यादु राहुल श्रीवास्तव मोहसिन खान तरुणेश परिहार दिलशाद हुसैन वहीद खान द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया था।
ठीक उसी प्रकार वीरांगना अवंती बाई ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष संजय सोनी अरुण सिंह सचिन अग्रवाल जसवीर ढिल्लन शरण ठाकुर चीतरंगा साहू माधो छुरा, गुरु घासीदास ब्लॉकमें राकेश धोत्रे कामरान अंसारी दीपा बग्गा मनोज मसंद गोवर्धन डड़सेना देव दीवान कुर्रे,सरदार वल्लभभाई ब्लॉक में तरुण श्रीवास योगेश तिवारी पंकज सिंह दिनेश तिवारी विकास अग्रवाल निधि शर्मा,नेताजी कन्हैयालाल बजारी ब्लॉक में दाऊ लाल साहू सुंदर जोगी टी सीनू पंकज पाल  संजय मनोजसारथी ,शहीद भगत सिंह ब्लॉक में अशोक ठाकुर सोहन शर्मा संगीता दुबे संजय अग्रवाल आरती उपाध्याय,डॉ खूबचंद बघेल ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगड़ी उत्तम साहू तुषार पांडे आशुतोष शर्मा सतनाम पनाग मुन्ना मिश्रा लालू गोस्वामी,लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित ब्लॉक में बाकर अब्बास अस्सु खान अमित नायडू व कमलेश नाथवानी नीलकंठ जगत वैभव पांडे अवीनय दुबे,शहीद पंकज विक्रम ब्लॉक में देवेंद्र यादव मनोज पाल संध्या चक्रधर जगदीश आहूजा महेश सोनी उमेश गुप्ता,महंत लक्ष्मीनारायण दास ब्लॉक में सुयश शर्मा सत्यनारायण नायक विकास जैन भूपत महोबिया गप्पू तिवारी,संत माता कर्मा ब्लॉक में सहदेव व्यवहार प्रमोद मिश्रा गिरीश पंजवानी राजा बंजारे,संत कबीर दास ब्लॉक में संदीप राठी मोहित घृतलहरे अब्बी टंडन द्वारा भंडारे का आयोजन कराया गया।

Related posts

वन मंत्री मोहम्मद अकबर पहुंचे गणेश पंडाल

newindianews

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत 7 मार्च से, 13 बैठकें होंगी

newindianews

पेगासस स्पायवेयर सिर्फ़ सरकारों को ही बेचा जाता है : नाओर गिलोन भारत में इज़रायल के नए राजदूत

newindianews

Leave a Comment