New India News
देश-विदेशराजनीति

रवि किशन ने किया ट्वीट लिखा, मेरी बेटी इशिता अग्निपथ सेना भर्ती योजना में शामिल होना चाहती है. लोगों का आया ये रिएक्शन

Newindianews/Delhi: रवि किशन ने किया ट्वीट लिखा, मेरी बेटी इशिता आज सुबह बोली- पापा मैं अग्निपथ सेना भर्ती योजना में शामिल होना चाहती हूं. ये सुनकर मैंने उससे कहा आगे बढ़ो बेटा.

मीडिया खबरों अनुसार अग्निपथ योजना का भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने इस योजना का सर्मथन करते हुए कहा है कि उनकी बेटी भी इस योजना का लाभ उठाना चाहती है. उनकी बेटी इशिता अग्निपथ योजना के जरिए सेना में भर्ती होना चाहती हैं.

मोदी सरकार की इस योजना का फायदा आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में जाने का सपना देखने वाले युवा उठा सकते हैं. रवि किशन भारतीय जनता पार्टी के नेता और भोजपुरी एक्टर हैं. उन्होंने बेटी की फोटो शेयर कर के पोस्ट लिखा है कि उनकी बेटी भी अग्निपथ योजना से सेना में भर्ती होना चाहती हैं

रवि किशन ने अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह एनसीसी कैडेट का सर्टिफिकेट लिए हुए हैं. रवि किशन ने लिखा, ‘मेरी बेटी इशिता आज सुबह बोली- पापा मैं अग्निपथ सेना भर्ती योजना में शामिल होना चाहती हूं. ये सुनकर मैंने उससे कहा आगे बढ़ो बेटा.

केंद्र सरकार ने हाल ही में ऐलान किया किया अग्निपथ योजना के तहत 4 साल के लिए जवानों की नियुक्ति होगी. उसके बाद 75 फीसदी सैनिकों को घर भेज दिया जाएगा जबकि बाकी जवान स्थाई पद पर नियुक्त होंगे. सोशल मीडिया पर इस योजना के समर्थन और विरोध में ट्वीट किए जा रहे हैं.

Related posts

हमारा काम वापस नहीं मिलता तो हमें मजबूर होकर उग्र आंदोलन करना पड़ेगा : CG प्रदेश महिला स्व सहायता समूह

newindianews

बाबा गुरू घासीदास के विचारों एवं सिद्धांतों को करें आत्मसात्: गुरू रूद्रकुमार

newindianews

खनन परियोजनाओं का हो गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध क्रियान्वयन

newindianews

Leave a Comment