Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
Elon Musk ने Twitter CEO को दी चेतावनी - New India News
New India News
अर्थजगत

Elon Musk ने Twitter CEO को दी चेतावनी

इलॉन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर (Twitter) के लिए अपना ऑफर (Offer) आखिरी समय पर स्पैम अकाउंट्स (Spam Account) पर
जानकारी लंबित रहने के कारण होल्ड कर लिया था. इलॉन मस्क ने कहा कि उन्हें शक है कि ट्विटर पर कम से कम 20% स्पैम अकाउंट यूजर्स
(Spam Account Users) हैं.

Newindianews/Delhi इलॉन मस्क ने मंगलवार को कहा है कि ट्विटर (Twitter) के लिए उनका $44 बिलियन का प्रस्ताव तब तक आगे नहीं बढ़ेगा जब तक ट्विटर इंक (Twitter Inc) यह सबूत नहीं दिखा देती कि उसके कुल यूजर्स में स्पैम बॉट अकाउंट (Spam Bot Account)  5% से कम हैं.  इससे कुछ घंटे पहले इलॉन मस्क ने ऐसा संकेत दिया था कि वो कंपनी का कम दाम चुकाना चाहेंगे. रॉयटर्स के अनुसार, लॉन मस्क ने एक ट्वीट में कहा, “मेरा प्रस्ताव ट्विटर की SEC फाइलिंग के सही होने पर आधारित है. कल ट्विटर के सीईओ ने सार्वजनिक तौर से इसका सबूत दिखाने से मना कर दिया कि उनके प्लैटफॉर्म पर <5% से कम स्पैम अकाउंट हैं. यह डील तब तक आगे नहीं बढ़ सकती, जब तक वो इसका सबूत देते हैं.”

इलॉन मस्क ने अपना ऑफर आखिरी समय पर स्पैम अकाउंट्स पर जानकारी लंबित रहने के कारण होल्ड कर लिया था. इलॉन मस्क ने कहा कि उन्हें शक है कि ट्विटर पर कम से कम 20%  स्पैम अकाउंट यूजर्स है.
सोमवार को उन्होंने कहा “आप उस चीज़ के लिए वही दाम नहीं चुका सकते हो जो दावा की गई चीज़ से कहीं बदतक हो.” उन्होंने ऑल-इन समिट 2022 कॉन्फ्रेंस में मियामी में यह कहा.
जब उनसे पूछा गया कि क्या ट्विटर की डील किसी अलग दाम पर हो सकती है, मस्क ने कॉन्फ्रेंस में कहा,”मेरा मतलब, इससे मना नहीं किया जा सकता. मैं जितने प्रश्न पूछता हूं, मेरी चिंताएं उतनी बढ़ती हैं.”
इलॉन मस्क ने कहा, “वह दावा करते हैं कि उनकी ऐसी जटिल प्रक्रिया है जिसे केवल वही समझ सकते हैं….यह कोई गहरा रहस्य नहीं हो सकता.. यह किसी इंसानी आत्मा जैसा नहीं है. ”

Related posts

नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण हुआ कर्जमुक्त

newindianews

गौरेला पेंड्रा मरवाही: सीताफल के संग्रहण और व्यापार से अच्छी खासी कमाई कर रहीं हैं समूहों की महिलाएं

newindianews

श्री राहुल गांधी ने कोदो, कुटकी और रागी की प्रोसेसिंग यूनिट का किया अवलोकन : छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन को सराहा

newindianews

Leave a Comment