New India News
देश-विदेशराजनीति

प्रधानमंत्री तानाशाह,भाजपा सांसद बंधुआ मजदूर- संजीव शुक्ला IYC के राष्ट्रीय प्रवक्ता

Newindianews/Raipur मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ के 9 भाजपा सांसदों पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह DMF फण्ड के लिए सभी भाजपा सांसद एकत्र होकर प्रधानमंत्री से गिड़गिड़ाए थे उसी प्रकार केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ का जो 35 हज़ार करोड़ रुपया बकाया है उसके लिए एकत्र होकर सदन में आवाज़ क्यों नही उठाते। उन्होंने  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के वक्तव्य का सर्मथन करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री कार्यालय से छत्तीसगढ़ सरकार को धमकी भरा पत्र आता है कि आप छत्तीसगढ़ के किसानों को यदि 2500 रु प्रति कुंटल देंगे तो केंद्र आपका चावल नही खरीदेगा तब ये भाजपा सांसद चुप रहे, जब केंद्र द्वारा गरीब कल्याण योजना में प्रदेश के एक भी जिले को शामिल नही गया तभी ये भाजपा सांसद चुप रहे, कोरोना काल मे छत्तीसगढ़ के कोष में एक नया पैसा भी नही दिए,छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं में कमी की गई ये भाजपा सांसद चुप रहे,सदन में किसान विरोधी कानून लाए गए ये भाजपा सांसद चुप रहे,यहां तक कि केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार को 40 से भी अधिक पुरस्कार मिले पर किसी भाजपा सांसद ने इसके लिए बधाई व शुभकामना संदेश नही दिए, ये लोग छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ईर्ष्या करते हैं।
छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसद केवल वेतन भत्ता और पेंसन की लालच में सांसद बने हैं।
इसलिए मैं ये डंके की चोट में कहता हूं कि प्रधानमंत्री तानाशाह और भाजपा सांसद बंधुआ मजदूर की भूमिका में हैं।

Related posts

मोदी के मंत्री छत्तीसगढ़ मॉडल का अध्ययन करने आ रहे : मोहन मरकाम

newindianews

रमन सिंह के बयान से स्पष्ट ईडी की कार्यवाही भाजपा की साजिश -कांग्रेस

newindianews

भाजपा का संकल्प पत्र जारी मोदी की गारंटी : प्रति एकड़ होगी 21 क्विंटल धान की खरीदी

newindianews

Leave a Comment