New India News
देश-विदेशराजनीति

प्रदेश कांग्रेस की चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Newindianews/Raipur प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन दलवई, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी द्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, सहायक निर्वाचन अधिकारी नीरज बसोई, एआईसीसी के डाटा एनालिटिक्स विभाग के विशाल मीणा की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस सदस्यता अभियान की प्रगति समीक्षा की गयी तथा चुनाव कार्यक्रम भी घोषित हुआ।

बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लक्ष्य 10 लाख है। पिछले समय 6 लाख थे, उसको प्राप्त करना है। कांग्रेस का सदस्य बनना सम्मान का विषय है। हमें घर बैठ कर सदस्य नहीं बनाना है, बल्कि कांग्रेसियों के घर जाकर सदस्य बनाना है। सम्मान देने से हमारा कार्यकर्ता खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। सदस्यता हर ब्लॉक, हर जोन, हर सेक्टर में होना चाहिए। सदस्यता अभियान जन संपर्क का एक अच्छा अवसर है। हर जिले को दूसरे से बेहतर करने की कोशिश करना है। आपके पास अपनी सरकार की उपलब्धियों की फेहरिस्त है। उसको लेकर लोगों के पास जाना है। विपक्ष में रहते हमने तत्कालीन सरकार के खिलाफ खूब आंदोलन किया। सबने खूब कर्मठता दिखाई। अब अपने सफल कार्यक्रमों को लोगों को बताना है। हमें 2023 ही नहीं 2024 भी जीतना है। लगातार मोदी का ग्राफ गिर रहा है। चाहे नोटबंदी की बात हो, जीएसटी की बात हो, काले कानून की बात हो, रसोई गैस की बात हो, डीजल-पेट्रोल के दाम हो यह सब जनता देख रही है। अभी क्रूड ऑयल का दाम बढ़ा है लेकिन चुनाव के डर से दाम नहीं बढ़ा रहे है। यूक्रेन में हमारे बच्चे फंसे है। उनको समय पर लाने की पहल मोदी सरकार ने नहीं किया। यह केंद्र की नाकामी है। हमें केंद्र की नाकामी लगातार लोगों को बताना है। भाजपा के झूठ के खिलाफ भी लोगों को बताना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सदस्यता अभियान का विस्तृत प्रतिवेदन देते हुये बताया कि हम निर्धारित तिथि तक 10 लाख सदस्यों का लक्ष्य पूरा कर लेंगे। उन्होंने विभिन्न जिलों की सदस्यता की स्थिति की भी जानकारी दिया। उन्होंने डिजिटल सदस्यता के संदर्भ में जानकारी देते हुये बताया कि डाटा एनालिटिक्स विभाग के निर्देशानुसार संगठन चुनाव 2022-27 हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश में डिजिटल सदस्यता अभियान को गति प्रदान किया जा रहा है। डिजिटल सदस्यता अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा डिजिटल सदस्यता अभियान संयोजक, सह-संयोजक तथा जिला प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारियों का नियुक्ति किया गया है। प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में पूरे सेटअप के साथ कंट्रोल रूम का गठन कर कार्य प्रारंभ किया गया है। डिजिटल सदस्यता अभियान के लिये बस्तर संभाग, दुर्ग संभाग, रायपुर संभाग, सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। हम मजबूत संगठन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के दम पर फिर से सरकार बनायेंगे।

सहायक निर्वाचन अधिकारी नीरज बसोई ने कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन मजबूत है। बढ़िया सदस्यता अभियान चल रहा है जो जितना अधिक सदस्यता करेगा वह उतना सफल रहेगा।

प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन दलवई ने कहा कि आपके मुख्यमंत्री की पूरे देश में चर्चा है। ऐसा नेता हो तो हमारे महाराष्ट्र में भी सरकार आ जायेगी। छत्तीसगढ़ में जो घोषणा में कहा है कांग्रेस ने सरकार में आने के बाद उन घोषणाओं को पूरा भी किया। सरकार ऐसे ही काम करेगी तो आने वाले चुनाव में छत्तीसगढ़ में 80 सीटें आयेगी। कांग्रेस ने आश्वासन दिया था किसानों को राहत देगें, गरीबों को राहत देंगे, आपने दिया। हम संगठन चुनाव के लिये हर जिलें में जायेंगे। पार्टी की सदस्यता अभियान पर विशेष ध्यान देना है। 10 लाख सदस्यता का लक्ष्य पूरा होना चाहिए। हर बूथ पर हर प्रकोष्ठ के लोग होना चाहिए। संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हो। कांग्रेस की सदस्यता अभियान के ढांचे में फर्जीवाड़े का कोई स्थान नहीं है। हमें मोदी आरएसएस के द्वेश, साम्प्रदायिकता हिंसा वाली प्रवृत्ति से देश को बचाना है। मजबूत संगठन बना कर हमें राज्य में कांग्रेस की सरकार वापस लाना है तथा 2024 में 11 सांसद चुनकर संसद में भेजना है। यह देश के लिये जरूरी है। मोदी भाजपा ने पं. जवाहर लाल नेहरू के द्वारा बनाये भारत को तोड़ने का काम किया है।

राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का ने कहा कि हमें सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के साथ यह भी देखना है कि जो सदस्य बने वे कांग्रेस की विचारधारा रीति-नीति में विश्वास रखते हो। हमें 2023 के साथ 2024 का चुनाव भी जीतना है।

राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ हर मामले में बेहतर कर रहा सदस्यता अभियान में भी राज्य का परफार्मेंस देश के अन्य राज्यों से बेहतर होना चाहिये। सभी जिला अध्यक्षों को निर्धारित तिथि तक सदस्यता पूर्ण करनी है। सदस्यता अभियान ऐसा संगठनात्मक कार्यक्रम है जो हमारी जड़ों को मजबूत करेगा।

बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने किया।
प्रदेश कार्यकारिणी, जिला, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष गण, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ- विभागों के प्रदेश अध्यक्षों एवं डिजिटल मेम्बरशिप हेतु नियुक्त विधानसभा प्रभारी गण उपस्थित थे।

प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्षगण गुरूमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, अरूण सिंघानिया, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अमरजीत चावला, महामंत्रीगण वासुदेव यादव, डॉ. थानेश्वर पाटिला, रंजीत कोसरिया, यशवर्धन राव, रूकमणी कर्मा, फूलकेरिया भगत, सुमित्रा धृतलहरे, जितेन्द्र साहू, अरूण सिसोदिया, अर्जुन तिवारी, गोपाल थवाईत, शाहिद खान, सदस्य कार्यसमितिगण कैलाश पोयाम, लालजी चंद्रवंशी, शकुन डहरिया, विष्णु यादव, शैलेश नितिन त्रिवेदी, महेन्द्र छाबड़ा, संचार विभाग सदस्य आर.पी.सिंह, जिला, शहर अध्यक्षगण गिरीश दुबे, उधोराम वर्मा, हितेन्द्र ठाकुर, भावसिंह साहू, डॉ. रश्मि चंद्राकर, शरद लोहाना, चंद्रप्रभा सुधाकर, गया पटेल, मुकेश चंद्राकर, बंशी पटेल, कुलबीर छाबड़ा, पदम कोठारी, नीलकंठ चंद्रवंशी, बलराम मौर्य, महेश्वरी बघेल, झुमुक दीवान, लालू राठौर, सुभद्रा सलाम, विजय पाण्डेय, विजय केशरवानी, मनोज गुप्ता, सपना चौहान, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, राघवेन्द्र सिंह, अनिल शुक्ला, अरूण मालाकार, राकेश गुप्ता, राजेन्द्र तिवारी, मोर्चा संगठन अध्यक्षगण अरूण ताम्रकार, पूर्णचंद कोको पाढ़ी, नीरज पाण्डेय, इम्तियाज हैदर, देवा देवांगन, नितिन सिन्हा, राजकुमार अचंल, रामविलास साहू, जनक राम ध्रुव, जयवर्धन बिस्सा, एम.आर. निषाद, क्षितिज चंद्राकर, इंदरीश गांधी, डॉ. राकेश गुप्ता, मो. अमजद, सद्दाम सोलंकी, प्रवीण जैन, राजेन्द्र जग्गी, विधानसभा प्रभारी गण के. डमरू रेड्डी, संतोष सारथी, मदन जायसवाल, हिरू राम निकुंज, मुरारी लाल अग्रवाल, घनश्याम मनहर, उत्तम वासुदेव, विभास सिंह, हरिश परसाई, दिनेश शर्मा, नवीन सिंह, नरेश देवांगन, ज्ञानेन्द्र उपाध्याय, संतोष कौशिक, रमा गिडलानी, शिवा मिश्रा, रविंद्र सिंह, रवि पाण्डेय, शेषराज हरवंश, रवि भारद्वाज, रमेश पैगवार, नरेन्द्र दुबे, दाउ लाल चंद्राकर, मोहित ध्रुव, अजय नंद, सुबोध हरितवाल, सुर्यमणी मिश्रा, शैलेश नितिन त्रिवेदी, डॉ. कमल नयन पटेल, शिव सिंह ठाकुर, संजय पाठक, पंकज मिश्रा, चंद्रवती साहू, राजेश चौबे, मनोज कंदोई, निशुं चंद्राकर, मोहन लालवानी, लक्ष्मीकांता साहू, राजेश बाफना, आलोक चंद्राकर, मो. अली, नवाज खान, सुरेश देशमुख, सीजू अंथोनी, महेन्द्र छाबड़ा, बंटी हरमुख, शालिनी यादव, जितेन्द्र मुदलियार, लालबाहुद चंद्रवंशी, राकेश पात्रे, कमलजीत सिंह पिंटु, नीता लोधी, धनेष पाटिला, निलेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र दास वैष्णव, पंकज नाग, शगीर अहमद कुरैशी, अजय सिंह, सत्तार अली, छविन्द्र कर्मा, विमल सुराना उपस्थित थे।

Related posts

छात्र छात्राओं द्वारा गांव के मोहल्लों में बिखरा प्लास्टिक कचरों का संग्रहण

newindianews

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने लगभग तीन वर्ष में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए लघुवनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर की 61

newindianews

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मिली जमानत आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी और एडिशनल सॉलीसिटर जनरल अनिल सिंह ने क्या दलीलें दी आइए जानते हैं.

newindianews

Leave a Comment