New India News
देश-विदेशराजनीति

CM भूपेश बघेल की छवि, मंत्री अकबर की सक्रियता से प्रभावित होकर किया कांग्रेस प्रवेश, मंत्री मो. अकबर को बताया विकास पुरुष

Newindianews/Raipur 7 जनवरी 2022 को अपनी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की सफलता के चलते मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल देश में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में उभरकर सामने आये है। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की सक्रियता से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र की प्रदेश में एक अलग ही पहचान बनी है। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र मंे नागरिक कांग्रेस से जुड़कर कार्य करना चाहते है। विकासखंड बोड़ला अंतर्गत ग्राम बेंदरची निवासी पूर्व सरपंच कार्तिक राम पटेल एवं ग्राम चिमरा निवासी, साहू समाज के मण्डल अध्यक्ष शंकर साहू राजधानी रायपुर स्थित कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के शंकर नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय पहंुचे। उन्होंने कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी में प्रवेश करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास के रास्ते पर चलने वाली पार्टी है, इसलिये वे कांग्रेस से जुड़ना चाहते हैं। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने उनकी भावना का सम्मान करते हुए उनका कांग्रेस में प्रवेश कराया। परंपरा अनुसार गमछा पहनाकर उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत किया व उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री अकबर ने कहा कि कांग्रेस सब को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस में सभी कार्यकर्ताओं को समान दृष्टि से देखा जाता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर अग्रसर है। पिछले तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ में चारों ओर खुशहाली का माहौल है। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
कार्तिक राम पटेल, पूर्व में पटेल समाज के कबीरधाम जिला अध्यक्ष रहे है। वे 1985 से 2005 तक सरपंच भी रहे है, उनकी पत्नी श्रीमती परनिया बाई पूर्व में जनपद सदस्य रही है। शंकर साहू वर्तमान में साहू समाज के मण्डल अध्यक्ष हैं।
कांग्रेस में प्रवेश करने के पश्चात कार्तिक राम पटेल व शंकर साहू ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी से जुड़कर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोहम्मद अकबर विकास पुरूष के नाम से जाने जाते हैं।

Related posts

33 केन्द्रों में फ्रंटलाइन वर्कर एवं हेल्थ केयर वर्कर को 03 फरवरी को लगाए जाएंगे प्रीकॉशन डोज़

newindianews

पत्रकारिता के आदर्श गुणों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें : राज्यपाल सुश्री उइके

newindianews

अमित शाह कांग्रेस के लिये शुभांकर, वे जो कहते है कांग्रेस के लिये शुभ होता है- कांग्रेस

newindianews

Leave a Comment