New India News
राजनीतिसमाज-संस्कृति

बालिका गृह की बच्चियों द्वारा बनाए दीयों से रोशन होगा मंत्री श्रीमती भेंड़िया का घर-आंगन

महिला बाल विकास मंत्री ने विभागीय स्टॉल से दीवाली के लिये दीये खरीदे

Newindianews/Raipur महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया का घर-आंगन इस बार दीवाली पर बालिका गृह की बच्चियों द्वारा तैयार दीयों से रोशन होगा। दीयों की बिक्री से मिली रकम बच्चियों के खातों में जमा होगी, जो उनके पढ़ाई सहित दूसरी जरूरतों में काम आएगी। श्रीमती भेंड़िया ने ये दीये आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 के अवसर पर महिला बाल विकास के स्टॉल के अवलोकन के दौरान खरीदे। उनके साथ राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा भी थीं। श्रीमती भेंड़िया ने शासकीय बालिका गृह की बच्चियों के हुनर और उनके द्वारा दीवाली के लिए बनाए गए दीयों की सराहना की। उन्होंने स्टॉल में प्रदर्शित बच्चों के लिए बनाए जाने वाले पौष्टिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भी स्वाद चखा। इसके साथ उन्होंने समाज कल्याण विभाग के स्टॉल को भी देखा।

Related posts

मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ टेकाम को दी जन्म दिन की बधाई

newindianews

जाति प्रमाणपत्र सामान्य सभा की उद्घोषणा के आधार पर राज्य शासन द्वारा जारी दिशा – निर्देशों के अनुरूप नियमानुसार उपलब्ध प्रावधान की जानकारी दी जायेगी

newindianews

रायपुर: भेंट-मुलाकात, गुरुर: वर्मी कम्पोस्ट पर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से जानकारी ली

newindianews

Leave a Comment