New India News
Otherदेश-विदेश

रायपुर में जुटेंगे दुनिया भर के छत्तीसगढ़ी, 27–28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव

नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन के सहयोग से होगा आयोजन

New India News
प्रदेश के समग्र विकास में विदेशों में बसे छत्तीसगढ़ियों की सहभागिता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में 27 एवं 28 मार्च को दो दिवसीय “प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) तथा छत्तीसगढ़ एनआरआई संघ के सहयोग से किया जा रहा है।

इस कॉन्क्लेव में भारत सहित विभिन्न देशों में निवासरत छत्तीसगढ़ी प्रवासी बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे। आयोजन के लिए पंजीयन प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाएगी।

विकास से जुड़ेंगे प्रवासी छत्तीसगढ़ी

कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य प्रवासी छत्तीसगढ़ियों को प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान निवेश की संभावनाओं, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग एवं स्टार्टअप विकास जैसे अहम विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

साथ ही, प्रवासी छत्तीसगढ़ियों के अनुभव, ज्ञान और संसाधनों के माध्यम से राज्य के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा होगी।

 वैश्विक पहचान को मिलेगी मजबूती

यह कॉन्क्लेव प्रदेश और प्रवासी छत्तीसगढ़ी समाज के बीच संवाद को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सहयोग की नई संभावनाओं को तलाशने का मंच बनेगा। आयोजन से छत्तीसगढ़ की पहचान को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होने की उम्मीद है।

कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि “प्रवासी छत्तीसगढ़ी प्रदेश की अमूल्य पूंजी हैं। विदेशों में कार्यरत छत्तीसगढ़ी नागरिक अपने ज्ञान, अनुभव और निवेश के माध्यम से राज्य के विकास को नई गति दे सकते हैं। सरकार चाहती है कि प्रवासी छत्तीसगढ़ी औद्योगिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।”

 यह कॉन्क्लेव छत्तीसगढ़ और प्रवासी समाज के बीच सेतु बनकर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का कार्य करेगा।

Related posts

भाजपा का संकल्प पत्र जारी मोदी की गारंटी : प्रति एकड़ होगी 21 क्विंटल धान की खरीदी

newindianews

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री चंदूलाल चंद्राकर की जयंती पर किया उन्हें नमन

newindianews

महापौर एजाज ढेबर ने सफाई मित्रों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर की नाले की सफाई

newindianews

Leave a Comment