New India News
देश-विदेशराजनीति

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की जयंती पर किया नमन

वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मबलिदान और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक है : मुख्यमंत्री साय

Newindinews/CGमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक श्री धरमलाल कौशिक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा, “वीर सावरकर का संपूर्ण जीवन मातृभूमि की सेवा और राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए समर्पित था। वे न केवल स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे, बल्कि समाज सुधारक, इतिहासकार, प्रखर लेखक और दूरदर्शी राजनेता भी थे।”

उन्होंने कहा कि सेल्युलर जेल में बिताए गए सावरकर जी के कठोरतम वर्ष उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और वैचारिक दृढ़ता के अमिट प्रमाण हैं। उनका त्याग और बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वीर सावरकर के विचारों और मूल्यों से प्रेरणा लें, और राष्ट्र सेवा को अपना परम कर्तव्य मानते हुए एक समर्पित नागरिक की भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर का जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए आत्मबलिदान, समर्पण और देशभक्ति की जीवंत मिसाल है।

Related posts

भारत जोड़ो यात्रा के शुभारंभ पर कांग्रेस ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया।

newindianews

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल प्री मैट्रिक बालक छात्रावास में बच्चों के साथ भोजन किया

newindianews

सरगुजा की पावन भूमि में संगठन के सबसे अधिक ऊर्जावान कार्यकर्ता- अजय जामवाल

newindianews

Leave a Comment