New India News
देश-विदेशराजनीति

प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दी ने पदाधिकारियों को बधाई

Newindianews/CG कांग्रेस असंगठित मजदूर एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ की बैठक कॉन्ग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सम्पन्न हुई। बीते महीने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने प्रदेश उपाध्यक्षों, प्रदेश महासचिवों व जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी। राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने प्रकोष्ठ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कांग्रेस देश और समाज के हर वर्ग के हित में काम करने वाला संगठन है। समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप नई ऊर्जा के साथ के देशहित और संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। हमें जन जन तक कांग्रेस के विचारों को पहुंचा कर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना है। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की ग़लत नीतियों के खिलाफ एकजुटता से आवाज उठाना है।

प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि आगे जो भी जिम्मेदारी प्रकोष्ठ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दी जाएगी उसका पालन हम स्थानीय संगठन के माध्यम से पूरा करने का प्रयास करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करते रहेंगे !!
कार्यक्रम का मंच संचालन महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने किया !!

इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभारी महामंत्री प्रशासन मलकीत सिंह गैदू, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल,महामंत्री दीपक मिश्रा ,संयुक्त महामंत्री शारिक रईस खान,नरेश गढ़पाल,सचिव सद्दाम सोलंकी,सुंदर जोगी ,चिराग अली,निशु शाह,आनंद पांचाल,मनोज यादव,मुनेश गौतम,श्रेयांस शुक्ल,विजय बघेल ,शकील खान,शुभम,विजय बाफना,और प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष,महासचिव,सचिव,
सहित सैंकड़ों पदाधिकारी मौजूद थे !!

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की बड़ी पहल:अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग-ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रारंभ होंगे 4 नए प्रयास आवासीय विद्यालय

newindianews

कवर्धा : अंग्रेजी माध्यम स्कूल से हाईटेक लैब और स्मार्ट क्लास से विद्यार्थियों को मिल रहा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

newindianews

मंत्री अकबर स्वर्गीय रामपाल सिंह की तेरहवीं में शामिल हुए

newindianews

Leave a Comment