New India News
Other

मोदी सरकार सत्ता में वापसी करेगी : प्रशांत किशोर

 

Newindianews/CG चुनाव नतीजे 4 जून को आएंगे, लेकिन इसको लेकर दावे और कयास अभी से लगने लगे हैं. बीजेपी 370 और 400 पार का दावा कर ही रही है. और सोमवार को ही आए मल्लिकार्जुन खरगे के उम्मीदों भरे बयान के मुताबिक कांग्रेस चौंकाने वाले नतीजे लाएगी. तो आखिर 4 जून को जो असली पिक्चर क्या निकलकर सामने आएगी? राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने इसको लेकर भविष्यवाणियां की हैं. एक निजी चैनल से खास बातचीत में जानिए उन्होंने क्या 4 बड़ी भविष्यवाणियां की हैं.

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के मुताबिक मोदी सरकार सत्ता में वापसी करेगी. उनके मुताबिक देश में मोदी विरोध लहर देखने को नहीं मिल रही है. मोदी के नाम पर बीजेपी इस चुनाव को जीतने जा रही है.

2-बीजेपी को सीटें कितनी मिलेंगी?
पीके के मुताबिक 400 पार और 370 का नारा बस बीजेपी का चुनावी गेम है. विपक्ष इसको समझ नहीं पाया और बुरी तरह उलझ कर रह गया. उनका कहना है कि एनडीए साल 2019 की तरह 303 के स्कोर पर या फिर उससे भी अच्छे नंबरों के साथ पास हो जाएगी.

3-उत्तर में क्या बीजेपी को नुकसान हो रहा है?
प्रशांत किशोर का कहना है कि उत्तर और पश्चिम में करीब 325 लोकसभा सीटें हैं. यह क्षेत्र 2014 से बीजेपी का गढ़ रहा है. मौजूदा लोकसभा चुनाव में भी पश्चिम और उत्तर में बीजेपी को कोई खास नुकसान होता नहीं दिख रहा है.

4-क्या बीजेपी पूर्व-दक्षिण में चौंकाएगी?
पीके का कहना है कि पूर्व और दक्षिण में, जहां करीब 225 सीटें हैं. वर्तमान में बीजेपी के पास इन राज्यों में 50 से कम सीटें हैं. पहले भले ही बीजेपी का प्रदर्शन इन जगहों पर अच्छा नहीं रहा हो, लेकिन इस चुनाव ओडिशा, तेलंगाना, बिहार, आंध्र, बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल जैसे दक्षिण-पूर्वी राज्यों में बीजेपी की सीटें घटने की बजाय बढ़ेंगी. यहां पर पार्टी कुल सीटों में 15-20 सीटों का फायदा होता दिख रहा है.

Related posts

श्री बालाजी हॉस्पिटल का 200 बिस्तरों का एडवांस सुपर स्पेशियालिटी कैंसर यूनिट तैयार मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

newindianews

सरगुजा पुलिस द्वारा जिला अस्पताल अंबिकापुर के सामने एवं आसपास यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने की गई कार्यवाही

newindianews

मनरेगा को अन्य योजनाओं से जोड़कर ग्रामीण विकास की गति तेज करने पर दिया गया जोर

newindianews

Leave a Comment