New India News
Otherदेश-विदेशराजनीति

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मो. सिद्दीक ने कहा आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे राजीव गांधी

Newindainews/CG भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर देश भर में उन्हें याद किया जा रहा है। 21 मई 1991 को एक आत्मघाती बम धमाके में भारत रत्न राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। उनके जन्म के तीन साल बाद देश आजाद हुआ था। बड़े होने के बाद राजीव गांधी ने न केवल जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरासत को संभाला, बल्कि देश को तकनीक व वैश्विक बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। उनका बचपन, शिक्षा, राजनीतिक जीवन और लव लाइफ सब को ही बहुत दिलचस्प किस्से कहानियों से परिपूर्ण है। देश के एक बड़े राजनीतिक और दमदार परिवार में जन्म के साथ ही राजीव पर काफी जिम्मेदारियां आ गई थीं। उन्होंने इन जिम्मेदारियों को निभाया लेकिन अंत में उनकी हत्या कर दी गई।


पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रायपुर कालीबाड़ी स्थित जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया। असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. सिद्दीक के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को याद कर उनकी शहादत को नमन किया।

आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे राजीव गांधी-मो. सिद्दीक कांग्रेस नेता मो. सिद्दीक ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। वह आज भी देश के असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। देश के लिए उनके कार्यों और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, नागेंद्र वोरा ,आनंद पांचाल,सुरेश बाफना,जावेद नकवी,राजेश त्रिवेदी,मुकुंद कागडेलवार,शरद गुप्ता,मुनेश गौतम श्रेयांस शुक्ला इरफ़ान खान,देवेंद्र पवार,जितेंद्र शुक्ला,गेंदलाल ठाकुर (लाला),शेख शाहरुख,विजय बाफना,अर्पण जैन,सल्लू भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित हुए !!

Related posts

टूथपेस्ट, मैकडॉनल्ड्स और पेप्सी पर निशाना, जैसे-जैसे अमेरिका-भारत व्यापार तनाव बढ़ा

newindianews

Chhattisgarh Shines Across North America to Celebrate Independence Day During India Day Parades 2025

newindianews

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से अंक 73

newindianews

Leave a Comment