New India News
देश-विदेशनवा छत्तीसगढ़राजनीति

राज्य का पहला सिविल अस्पताल जहाँ मिलेगी ब्लड बैंक की सुविधा

newindianews/raipur : बघेल ने सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक का शुभारंभ किया। सिविल अस्पताल खरसिया प्रदेश का पहला सिविल अस्पताल होगा जहां ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे ब्लड की समस्या एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने में सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यहां अत्याधुनिक हमर लैब का शुभारंभ भी किया। जहां सीबीसी, एचबी 1सी, इलेक्ट्रॉनिक ई एसआर, बायो कैमिस्ट्री, यूरिन एनालाइजर, ट्रू नॉट (टी.बी. जांच) जैसे सुविधाएं स्थानीय सिविल अस्पताल में लोगों को मिल पाएगी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ब्लड बैंक के शुभारंभ के दौरान पोषण पुनर्वास केंद्र के बच्चों और उनके अभिभावकों से मिले। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों के देखभाल के बारे में जानकारी ली। अभिभावकों ने बताया कि यहां बच्चे की बेहतर देखभाल की जाती है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को सुपोषण आहार भी प्रदान किया।

Related posts

छत्तीसगढ़ के युवाओं का कमाल: ‘Voice AI’ तकनीक पर आधारित ‘रेडियो संगवारी’ की Alexa Skill लॉन्च, अब दुनिया के 5 देशों में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की आवाज़

newindianews

आदर्श गौठान खड़गवांकला में समूह की महिलाएं विभिन्न हरी सब्जियों का उत्पादन कर आमदनी में कर रही वृद्धि

newindianews

राजधानी में होगा दादासाहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड का आयोजन,

newindianews

Leave a Comment