New India News
नवा छत्तीसगढ़राजनीति

मंत्री अकबर ने स्व-सहायता समूह झलमला को बकरी पालन के लिए दिए 10 लाख दो हितग्राही को 5-5 हजार बम्बूसा बालकोवा (बॉस) पौधा का किया वितरण

कवर्धा / 15 अगस्त 2023/ प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर 15 अगस्त के दिन अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान विश्राम भवन कवर्धा में चक्रीय निधि से देवडोंगरा स्व-सहायता समूह झलमला को बकरी पालन के लिए 10 लाख रूपए का लोन प्रदाय किया।

मंत्री श्री अकबर ने हितग्राही भरत धुर्वे, सलगी एवं हनतू मरकाम को 5-5 हजार बम्बूसा बालकोवा (बॉस) पौधा का वितरण किया।

उन्होंने हितग्राही रोशन शर्मा, महराजपुर को 7 हजार एवं चंद्रायन हॉस्पिटल कवर्धा को 5 हजार टिसू कल्चर सागौन पौधा का वितरण किया।

इस दौरान वनमण्डलाधिकारी चूड़ामणि सिंह (भा.व.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनिषा ठाकुर रावटे, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कवर्धा विनय सोनी तथा हितग्राहीगणों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद ने वित्तीय अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए 3 सदस्यों की जाँच समिति गठित की

newindianews

गिरीश देवागंन ने भाजपा पर कसा तंज ट्वीट कर लिखा “रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम करने कब चक्काजाम करेंगे भाजपाई छत्तीसगढ़ में? “

newindianews

अम्बिकापुर : 42 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले गेरसा-केरजू मार्ग का हुआ शिलान्यास

newindianews

Leave a Comment