New India News
नवा छत्तीसगढ़

त्यौहारी सीजन को देखते हुए मिठाई दुकानों और रेस्टोरेंट के सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच

Newindianews/Raipur:  कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने रक्षा बंधन त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए गणमान्य नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से महासमुंद जिले के मिठाई दुकानों, ठेलों आदि के विक्रय की जाने वाली सामग्रियों के नमूने की सघन जांच के निर्देश दिए है। वहीं भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण खाद्य तेलों के गुणवत्ता एवं शुद्धता आदि के लिए 1 अगस्त से 14 अगस्त तक पूरे देश में अभियान चलाने को भी कहा है। जिला सुरक्षा खाद्य अधिकारियों द्वारा खाद्य तेलों के नमूने संकलित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट आदि के द्वारा उपयोग किए जाने वाले खाद्य तेलों की जांच की जा रही है। संबंधित संस्थान को भी सामग्री तलने में बार-बार एक ही तेल का उपयोग न करने की सलाह दी जा रही है।

अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी श्री भागवत जायसवाल ने बताया कि बीते 4 तारीख को मोबाईल एप्प के जरिए महासमुंद ब्लॉक मुख्यालय मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट, ठेला आदि से 42 खाद्य नमूने का संकलन किया गया। जिसमें 2 नमूना अवमानक, एक नमूना मिथ्याछाप एवं 40 नमूने मानक पाए गए। इसी प्रकार पिथौरा ब्लॉक सेे लिए गए 56 नमूने में 4 नमूना अवमानक, तीन नमूना मिथ्याछाप एवं 49 नमूना मानक पाए गए। कार्यवाही को अंजाम खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती नीलम ठाकुर, श्रीमती ज्योति भानू, श्री भूषण प्रताप तंवर और श्री दानेश्वर साहू ने की।

Related posts

इस्लामी तारीख का एक अज़ीम दिन जो अल्लाह ने अपने महबूब और नेक बंदों को नसीब किया।

newindianews

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मस्जिद बिना बुलावे के गये माता कौशल्या मंदिर जाने के लिए प्रोटोकॉल निमंत्रण चाहिए

newindianews

महापौर ढेबर के निर्देश पर दो दिन समझाइश, इसके बाद जुर्माना, फिर भी नहीं सुधरे तो ट्रेंड लाइसेंस रद्द

newindianews

Leave a Comment