New India News
देश-विदेशनवा छत्तीसगढ़राजनीति

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मस्जिद बिना बुलावे के गये माता कौशल्या मंदिर जाने के लिए प्रोटोकॉल निमंत्रण चाहिए

भाजपा बताये? आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मस्जिद जाकर मजार पर फूल अर्पित किए इसे हिंदू खतरे में आयेगा? कि सामाजिक सौहार्द्र मजबूत होगा?

Newindianews/Raipur  : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के मस्जिद जाने और मजार पर फूल चढ़ाने पर कांग्रेस ने भाजपा से सवाल पूछे प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा की छत्तीसगढ़ प्रवास में आए मोहन भागवत को माता कौशल्या के दर्शन करने मंदिर जाने के लिए विधिवत प्रोटोकाल से निमंत्रण की आवश्यकता पड़ी और दिल्ली में मस्जिद बिना बुलाए चले गये?भाजपा को बताना चाहिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मस्जिद गए और मजार में फूल चढ़ाकर नमन किए इससे हिंदू खतरे में आएगा? कि सामाजिक सौहार्द्र मजबूत होगा?

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मौलाना जमील इलियासी की मजार पर फूल चढ़ाएं और प्रमुख इमाम उमर इलियासी के साथ बैठक कर सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने काम करने का निर्णय लिया इससे स्पष्ट समझ में आता है कि आरएसएस देश के सामाजिक सौहाद्र को बिगाड़ने वैमनस्यता फैलाने के लिए काम कर रही थी।
कांग्रेस प्रवक्त आरपी सिंह ने कहा कि आरएसएस भाजपा की दोगली चाल हिंदू समाज चुके हैं भाजपा को सत्तासीन करने के लिए आरएसएस ने हिंदू और मुस्लिमों के बीच में गहरी खाई खोदने का काम किया था।  अब दोनों वर्ग आरएसएस और भाजपा के तोड़ने की राजनीति को समझ गए तब आरएसएस को मस्जिद और मजार में जाकर फूल चढ़ाने पड़ रहे हैं। शीश नवाने पड़ रहे हैं।

 

Related posts

आयुष द्वारा हर गुरूवार को विशेष ओपीडी का आयोजन, बुजुर्गों की सभी तरह की जांच व उपचार निःशुल्क

newindianews

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने X पर प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद, छत्तीसगढ़ को मिली 8,46,931 आवासों की स्वीकृति

newindianews

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से…अंक 103

newindianews

Leave a Comment