New India News
नवा छत्तीसगढ़

राजधानी को ग्रीन सिटी बनाने 18 जुलाई से किया जाएगा सघन वृक्षारोपण का शुभारंभ

Newindianews/Raipur: नगर निगम रायपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में महापौर एजाज़ ढेबर ने बताया कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर पूरे रायपुर जिले में 18 जुलाई से सघन वृक्षारोपण का शुभारंभ किया जा रहा है. इसके साथ ही महापौर ने कहा कि इस अभियान के तहत हमने करीब दो लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है.

मिलीजानकारी के अनुसार इस अभियान के तहत सभी जोन अपने-अपने वार्ड के लोगों को वृक्षारोपण करने के लिए नि:शुल्क पौधे प्रदान करेंगे. साथ ही हर घर को इस अभियान में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं ग्रीन आर्मी सहित स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, सोसायटी की भी सक्रीय भागीदारी होगी.

‘मोर महापौर-मोर द्वार’ को लेकर कहा:
महापौर ढेबर ने आगे कहा कि, इस अभियान में हमें करीब 10 हजार आवेदन मिले हैं. जिसमें से हमने करीब 8 हजार आवेदनों का निदान किया है. वहीं विपक्ष भी इस अभियान को सफल बनाने में हमारी मदद कर रही है. इसके साथ टेलीफोन के माध्यम से भी कई समस्याओं का हल किया जा रहा है.

Related posts

राज्यपाल सुश्री उइके से राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन में शामिल होने आए प्रतिनिधियों ने की भेंट

newindianews

छत्तीसगढ़ में सिंगल यूज़ प्लास्टिक हुआ बैन, ये 20 उत्पाद प्रतिबंध की श्रेणी में…

newindianews

गौठान की महिलायें बाड़ी विकास में कर रही कमाल 2 महीने में खीरे की खेती से कमाई 90 हजार पार

newindianews

Leave a Comment