Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
रतनपुर में मां महामाया के दर्शन कर की पूजा-अर्चना - New India News
New India News
देश-विदेशमनोरंजनराजनीति

रतनपुर में मां महामाया के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

Newindianews/Raipur जनजागरण पदयात्रा के दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी चंदन यादव ने कोटा विधानसभा के बेलगहना ब्लाक के ढेलमहुवा गांव से पदयात्रा शुरू की।  इस दौरान उन्होंने रतनपुर में मां महामाया के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सभी प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

पदयात्रा सोनसरी, लमनीडभरी होते हुए पांच किलोमीटर की यात्रा कर ग्राम नगोई पहुंची। नगोई में समापन सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि लगातार दूसरे दिन जिले के ग्रामों में पदयात्रा करते हुए राहुल गांधी, सोनिया गांधी के निर्देश पर हम सभी यह बताने पहुंचे हैं कि केंद्र की सरकार डीजल-पेट्रोल के मूल्य वृद्धि कर जनता की जेबे खाली कर रही है। डीजल-पेट्रोल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट महंगा हुआ है। वहीं ट्रांसपोर्ट महंगा होने से आवश्यक खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ गए हंै।

गरीब की थाली से सब्जी और दाल गायब हो गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार अर्थव्यस्था को मजबूत करने का कार्य कर रही है। राजीव गांधी न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, स्व-सहायता समूह के माध्यम से गरीबों के जेब में पैसा डाल रही है और रोजगार मुहैया करा रही है। वहीं मोदी सरकार उनकी जेब में डाका डालने का काम कर रही है। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की बात ग्रामीणों से कही।

Related posts

लोकसभा चुनाव 2024 : मोहम्मद अकबर ने भूपेश बघेल के नाम का रखा प्रस्ताव, भूपेश बघेल ने किया इंकार

newindianews

कल दोपहर 3.30 बजे राजनांदगांव निर्णाधीन कांग्रेस भवन का निरीक्षण करेंगे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम

newindianews

महापौर ढेबर के निर्देश पर दो दिन समझाइश, इसके बाद जुर्माना, फिर भी नहीं सुधरे तो ट्रेंड लाइसेंस रद्द

newindianews

Leave a Comment