New India News/Raipur कार्यालय पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर (छत्तीसगढ़) की टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए कुल 8 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोज निकालने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से 2 नाबालिग और अंबिकापुर क्षेत्र से 6 नाबालिग बच्चे बिना बताए अपने-अपने घरों से कहीं चले गए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेल, श्री दिव्यांग पटेल (आईपीएस) के निर्देशन में साइबर सेल और जीआरपी थाना रायपुर की विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर सभी 8 बच्चों को सकुशल तलाश लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
इस सराहनीय कार्य में जीआरपी टीम के सदस्य जैकी खान, महेंद्र मरकाम और प्रकाश पैकरा की अहम भूमिका रही। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
-
पुलिस हेल्पलाइन नंबर: 1512, 139
