New India News
Otherदेश-विदेशराजनीति

मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन सहबैठक का सफल आयोजन

New India News,/CG राज्य शासन के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अगस्त माह में समस्त शालाओं में वृहद स्तर पर पालक-शिक्षक बैठक आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बैरन बाजार, रायपुर में मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई, जिसके पश्चात निर्धारित एजेंडा के अंतर्गत 20 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर शिक्षकों द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। इनमें घर का वातावरण, आसपास का परिवेश, शाला की योजनाएं, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शाला-त्यागी बच्चे, ऑपरेशन धरोहर, नौनिहाल छात्रवृत्ति, मिशन उत्कर्ष, डिजिटल शैक्षिक ऐप्स जैसी योजनाओं की जानकारी शामिल रही।

यूथ एवं इको मिशन फॉर लाइफ के तहत इको क्लब और बाल संसद का गठन करते हुए बाल पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेता को पुरस्कृत किया गया।

सम्मेलन में संकुल समन्वयक जुबैर नौशाद, प्रभारी वरिष्ठ शिक्षिका हेमलता, अंजना दुबे, पूजा कश्यप, प्रधान पाठक महमुदा खान एवं शिक्षिका निधि दास की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शिप्रा बेग द्वारा किया गया।

Related posts

श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 09 अगस्त को लिवर सिरोसिस एवं लिवर ट्रांसप्लांट क्लिनिक, डॉ. पी. बालाचन्द्रन देंगे परामर्श

newindianews

उत्तम वासुदेव के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भूपेश है तो भरोसा है अभियान का किया शुभारंभ।

newindianews

मानवता की सेवा में श्री सत्य सांई संजीवनी अस्पताल है बेमिसाल: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

newindianews

Leave a Comment