New India News
Other

अंर्तराष्ट्रीय रामायण महोत्सव का विरोध भाजपा के कालनेमि चरित्र का प्रमाण

Newindianews/CG प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ के भांचा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की जीवनी उनके कार्य पर आधारित अंर्तराष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन करवा रही है जिसमे देश विदेश से रामकथा वाचक रामायण मंडली रामलीला मण्डलियों का दल शामिल होने आ रहे है तो भाजपा के पेट मे दर्द क्यो हो रहा है? भाजपा ने अंर्तराष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन का विरोध कर अपने कालनेमि चरित्र को जनता के आगे प्रदर्शित किया है। भाजपा सिर्फ वोट लेने और चंदा लेने के तक ही जय श्री राम का नारा लगाती है कभी रामकाज नहीं करती है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 साल तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार थी उन्हें किसी ने मना नही किया था की रामायण कथा मत करवाये? राम वन गमन पथ एवं विश्व की एकलौती मंदिर माता कौशल्या की मंदिर को विकसित मत करिये? श्री राम जी के नाम से वोट लेने के बाद भाजपा के नेता सत्ता सुख भोगने में जुट गए कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार करने में रमे रहे है। रमन सरकार के दौरान भाजपा के नेता पंडाल लगाकर दीनदयाल की कथा सुनते थे वह कभी रामायण कथा नहीं सुने। कभी राम वन गमन और माता कौशल्या का मंदिर, रामायण कथा कराने की सुध नहीं ली। आज जब छत्तीसगढ़ की संस्कृति परंपरा और हमारे पौराणिक महत्व के अनुसार जब अंर्तराष्ट्रीय रामायण पाठ हो रहा हैं तब भाजपा विरोध करके अपने काले कारनामे में पर्दा करना चाहती है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आखिर भाजपा को छत्तीसगढ़ की संस्कृति कला परंपरा तीज त्यौहार के आयोजन से आपत्ति क्यों है? भूपेश सरकार जब तीजा पोरा, गोवर्धन पूजा, माटी पूजन, बोरे बासी दिवस, कर्मा जयंती, हरेली महोत्सव, विश्व आदिवासी महोत्सव का आयोजन करती है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गेड़ी चढ़ते है, भंवरा चलाते हैं, तब भाजपा विरोध करने के लिए सामने आती है। आखिर भाजपा को छत्तीसगढ़ के परंपराओं से इतनी नफरत क्यों है? आज अंर्तराष्ट्रीय रामायण का आयोजन हो रहा है तब भी भाजपा विरोध कर रही है? छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के इस कृत्य को देख रही है कि किस प्रकार से जो भाजपा श्री राम जी के नाम से नारा लगाती है वहीं भाजपा को रामायण कथा आयोजन से आपत्ति है। जनता के बीच में भाजपा का यह चरित्र पर्दाफाश हो गया।

Related posts

जब वयोवृद्ध सेवाभावी सिंधु ताई से मिलने मुख्यमंत्री स्वयं पहुंचे

newindianews

“बैजनाथपारा में खुला ‘वाह बिरयानी” स्वाद के दीवानों की पहली पसंद बन रहा

newindianews

पंजाब में 184 VIP की सिक्योरिटी में तैनात सुरक्षाकर्मी वापस, भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला

newindianews

Leave a Comment