Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
बदलता दंतेवाड़ा कि नई तस्वीर : बाजार में सोमारी ने दिया बच्चे को जन्म - New India News
New India News
Otherदेश-विदेशहेल्थ

बदलता दंतेवाड़ा कि नई तस्वीर : बाजार में सोमारी ने दिया बच्चे को जन्म

हाटबाजार क्लीनिक टीम ने की मदद, तेज प्रसव पीड़ा में वरदान बनी योजना
प्रसव पीड़ा में वरदान बनी योजना

Newindianews/CG जिला के विकासखण्ड गीदम अंतर्गत बारसूर नगर पंचायत बाजार में ग्राम पंचायत भट्टपाल के आश्रित ग्राम  उद्देनार 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं वहाँ कि  एक गर्भवती महिला सोमारी का गुरुवार को हाटबाजार स्थल पर  ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। सुरक्षित प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि सोमारी अपनी पति लच्छू राम के साथ दैनिक सामान एवं बाजार करने के लिए वाहन में बैठकर बारसूर हाटबाजार पहुंची बारसूर पहुंचते ही अचानक सोमारी को अचानक तेज प्रसव दर्द शुरू हो गया। जिसकी खबर तत्काल हाट बाजार हाट बाजार में बैठी मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना की टीम तक पहुंची टीम की सदस्य डॉक्टर चेतन श्रीमती सुधा सिंह स्टाफ नर्स एवं श्रीमती विजयलक्ष्मी बिंजोला ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक  तत्काल तत्परता दिखाते हुए सोमारी तक पहुंच गए टीम ने देखा कि प्रसव का समय नजदीक पहुंच चुका है उन्होंने बिना समय गवाएं बाजार स्थल पर ही सुरक्षित प्रसव कराया सुरक्षित प्रसव के बाद प्रसूता व परिजनों ने राहत की सांस ली। इसके साथ ही तत्काल उसे हाट बाजार की वाहन के माध्यम से बारसूर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया सोमारी और उसका बच्चा पूरी तरीके से स्वस्थ है इससे मरीज के परिवार वालों ने मुख्यमंत्री हाटबाजार क्लीनिक योजना के लिए शासन प्रशासन को धन्यवाद दिया है।निश्चित तौर पर यह कहा जा सकता है कि जिले के ग्रामीण अंचल में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना ग्रामीणों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है सोमारी जैसे और कई ग्रामीणों को हाट बाजार में अपने दैनिक दिनचर्या के साथ-साथ बीमारी के संबंध में भी उचित परामर्श एवं उपचार मिल जाता है जिले के 20 हॉट बाजारों में योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है एवं योजना का भरपूर लाभ जन सामान्य को पहुंचाया जा रहा है।

Related posts

भारतीय किसान यूनियन में टूटः राजेश सिंह चौहान बने अध्यक्ष, बोले- किसान यूनियन अपने किसानों के मूल मुद्दों से भटक गई है

newindianews

बड़ी खबरः रमेश बैस महाराष्ट्र के राज्यपाल, विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ राज्यपाल बनाए गए

newindianews

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से…अंक 87

newindianews

Leave a Comment