New India News
Other

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से…अंक 50

छत्तीसगढ़ में स्काउट गाइड का अंतर्राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन महत्वपूर्ण घटना – सत्यनारायण शर्मा…



छत्तीसगढ़ के वरिष्ठतम विधायक एवं पूर्व मंत्री तथा स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने स्काउट गाइड के स्थापना दिवस पर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय जंबूरी के आयोजन में रायपुर जिला संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। छत्तीसगढ़ के स्थापना के तत्काल बाद उक्त आयोजन का होना रायपुर की सक्रियता का प्रमाण है। सत्यनारायण शर्मा ने आगे कहा की चाहे वह कोरोना काल की बात हो या फिर पर्यावरण का सन्देश देते वृक्षारोपण की बात हो या यातायात व्यवस्था की बात हो, हर किसी क्षेत्र में रायपुर जिला संघ का उल्लेखनीय योगदान रहा है। संघ ने 21 दिनों में 25 लाख का सूखा राशन वितरण कोरोना काल में किया, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय टेकाम ने कहा कि जीवन में अनुशासन प्रगति का मूल कारक है। स्काउट हमें अनुशासन एवं जनसेवा का मार्ग दिखाता है और यही मार्ग में चलकर हम सफलता हासिल करते हैं। सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बच्चों को स्काउट गाइड से जोड़कर समाज सेवा में अग्रणी निभाने की बात कही। शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय टेकाम द्वारा एक लाख की राशि स्काउट ड्रेस के लिए जिला संघ को देने की घोषणा की। रायपुर जिला के मुख्य आयुक्त डॉ. सुरेश शुक्ला ने संघ की प्रगति का ब्यौरा दिया और मंत्री टेकाम जी द्वारा स्काउट ड्रेस देने की घोषणा का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। शिक्षा मंत्री ने राज्यपाल द्वारा पुरुस्कृत स्काउट गाइड को प्रमाण पत्र वितरित किया। जिला संघ के उपाध्यक्ष अजय तिवारी ने कार्यक्रम में आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष गायत्री सिंह, अध्यक्ष जी. स्वामी, अपर शिक्षा संचालक जे.पी.रथ, शिक्षा मंत्री के ओएसडी श्री बंजारा, राज्य सचिव कैलाश सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी आर.एल.ठाकुर, सिद्धार्थ दास, राजेश मिश्रा, अखिलेश आमदे, गोवर्धन साहू, मृत्युंजय शुक्ला, गोपाल वर्मा, बी पी शर्मा, अभिलाषा शुक्ला, कुसुम त्रिपाठी, सीमा पाण्डे, लीना वर्मा, कंचन यादव, रोहित वर्मा, दीपक ध्रुववंशी, बालकदास राउत, डिग्री लाल पटेल, नमन साहू, दिनेश देवांगन, लक्ष्मी नारायण पटेल, जामवंत पटेल, आशा जाधव, वर्षा यादव, अनिता विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

अच्छा रिटर्न मिलने के झांसे में आकर दम्पति ने गवाए 18.41 की रकम

हमर छत्तीसगढ़ की ऊर्जा नगरी कोरबा निवासी एक दंपत्ति लालच में फंसकर 18 लाख 41 हजार रुपये की ठगी के शिकार हो गए हैं। बताते हैं ग्लोब-2 ट्रेड नाम के फर्ज़ी सॉफ्टवेयर का झांसा देकर कोरबा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी निवासी दंपत्ति को ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी सुशांत श्रीवास्तव से परिचय हुआ और उसने उनकी पत्नी अंजू को झांसे में लेकर पैसा लगाकर अच्छा रिटर्न दिलाने का लालच दिया। दंपत्ति के पास रुपये नहीं होने पर इन्होने अपने कीमती जेवरात को बैंक में गिरवी रखकर पैसा लगाने की सलाह दी और सुशांत द्वारा बताए अलग – अलग खातों में 10 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। उक्त राशि का रिटर्न अंजू के बैंक खाते में आता रहा। मेलजोल और बढ़ाकर 2 लाख 51 हजार रुपए या अधिक रकम लगाने पर रिटर्न 24 प्रतिशत मिलने की बात कही और मूलधन सुरक्षित रहने व रिटर्न मिलते रहना बताया। मनोज सिंह ने सुशांत के बताए खाते पर फिर 8 लाख 41 हजार 580 रुपए ट्रांसफर कराया। रिटर्न समय पर नहीं आने पर मनोज ने सुशांत से रुपए वापस मांगे, जिस पर उसे घुमाया जाता रहा और जब ग्लोब – 2 ट्रेड सॉफ्टवेयर से रुपये निकालने की कोशिश की गई तो सॉफ्टवेयर फर्ज़ी निकला। कई बार गुमराह होने के बाद मनोज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और सचिन डहाके के विरुद्ध धारा 420 के तहत ज़ुर्म दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध महिला शतरंज खिलाड़ी किरण अग्रवाल को भारतीय शतरंज के कोच का दायित्व…


छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध महिला शतरंज खिलाड़ी सुश्री किरण अग्रवाल को भारतीय शतरंज टीम का कोच बनाया गया है। सुश्री किरण अग्रवाल भिलाई की प्रख्यात शतरंज खिलाड़ी और मूलतः राजनांदगांव शहर की निवासी है। किरण अग्रवाल श्रीलंका में 13 नवंबर से 23 नवंबर तक आयोजित कामनवेल्थ शतरंज चैंपियनशिप  में भारतीय शतरंज टीम को कोच रहेंगी। इससे पूर्व भी वे वर्ष 2004 में भारतीय शतरंज की कोच रह चुकी हैं। भारतीय शतरंज टीम में 16 सदस्य शामिल किये गए हैं। अ.मा.शतरंज महासंघ द्वारा किरण अग्रवाल को कोच का दायित्व मिलने से छत्तीसगढ़ के शतरंज खिलाडियों में हर्ष व्याप्त है। उनके दीर्घ अनुभव का लाभ भारतीय शतरंज टीम व खिलाडियों को मिलेगा। उक्ताशय भी जानकारी छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के राज्य सचिव हेमंत खुटे ने दी और बताया कि राज्य शतरंज के गौरव विनोद राठी व किरण अग्रवाल जो शतरंज जगत की ऐसे नामी हस्ती हैं जो देश के लिए भी भाग्यशाली साबित हुए हैं। विनोद राठी भी विश्व जूनियर टीम के कोच बनकर 2001 में एथेंस (ग्रीस) गए थे, जहां महिला वर्ग का खिताब कोनेरू हम्पी ने हासिल किया था। वर्ष 2004 में एशियन महिला भारतीय टीम की कोच रही किरण अग्रवाल के रहते भारतीय टीम को सिल्वर मैडल मिला था। गौरतलब है कि शतरंज ओलिंपियाड के समय भी छत्तीसगढ़ में टोर्च रिले को थामने का सौभाग्य भी किरण अग्रवाल को मिला था। यहां यह भी गौरतलब है कि किरण अग्रवाल को विश्व शतरंज महासंघ द्वारा ‘वीमेन फीडे मास्टर’ का टाइटल भी प्रदान किया गया है। किरण अग्रवाल ने विश्व के 15 विभिन्न देशों में भारत का शतरंज में प्रतिनिधित्व किया है और अविभाजित मध्यप्रदेश में उन्हें विक्रम अवार्ड से नवाज़ा गया था।

पुलिस ने 13 जुआरियों को पकड़कर 21 लाख से अधिक की जब्ती की…


हमर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बरनाराकला में पुलिस ने 13 जुआरियों में जुआ एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए उनसे 21 लाख 37 हजार 080 रुपए की बड़ी रकम जब्त की है। पुलिस ने बोरतलाव थाना क्षेत्र में कारवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग राउरकसा बांध के पास देर शाम में जुआ खेल रहे हैं। जब पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि जुआरी बाइक व कार की हेडलाइट की रौशनी में जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने इनकी घेराबंदी की और 13 जुआरियों को पकड़ा और उनके पास से लाखों की रकम की जब्ती बनाई। उनकी 3 कारें, 2 बाइक, 12 मोबाइल, ताशपत्ती भी जब्त किया। पुलिस ने मुकेश फुंडे, सुखदेवा मानकर, राहुल सोखरे, गणेश, सुरेंद्र इंदुकर, सैयद इस्माइल को गिरफ्तार किया। इनकी उम्र 20 वर्ष से 58 वर्ष के बीच की है।

आदिवासी बेटी रिया एक्का ने 50 को हराकर जीता मिस इंडिया का ताज…
छत्तीसगढ़ की आदिवासी बिटिया रिया एक्का ने भिलाई में आयोजित मिस इंडिया ग्लैमर इवेंट में 50 प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर मिस इंडिया 2022 का ताज पहना है। हमर छत्तीसगढ़ के जशपुर विकासखण्ड के डगडऊवा गांव की निवासी रिया एक्का की अभिरुचि मॉडलिंग में है और बिलासपुर में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। रिया के पिता सेना में मेजर हैं और माता पंचायत सचिव है। भिलाई के गायत्री पैलेस में आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन ग्लैमर प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ था। इसके जजों में रियलिटी शो के जाने-माने एक्टर और विजेता शामिल रहे। आत्मविश्वास ही रिया एक्का की जीत का आधार बना। रिया का कहना है कि वह आदिवासी समाज से है और उसे अपनी संस्कृति पर गर्व है। वह अपने समाज, परंपरा और संस्कृति के साथ अपने पालकों का नाम रोशन करना चाहती है। रिया को बचपन से मॉडलिंग व अभिनव में रूचि है। और इसी क्षेत्र में नया मुकाम हासिल करना चाहती है। रिया वर्ष 2020 में मिस सरगुजा भी चुनी गई थी।
भिलाई के मैत्रीबाग में आया व्हाइट टाइगर शावक सिंघम,उमड़ी भीड़…
हमर छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई के मैत्रीबाग-ज़ू में इन दिनों बड़ी रौनक है और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।खुशखबरी यह है कि इन दिनों मैत्रीबाग में व्हाइट टाइगर के नन्हें शावक “सिंघम”का आगमन जो हुआ है।मैत्रीबाग के जू में व्हाइट टाइगर रोमा ने शावक को जन्म दिया है और शावक स्वस्थ है और डॉक्टरों की निगरानी में है।भारत और रूस की मैत्री के प्रतीक मैत्रीबाग ज़ू को व्हाइट टाइगर्स की नर्सरी भी माना जाता है।मैत्रीबाग ज़ू में 07 व्हाइट शेर व शेरनियां हैं।नन्हें शावक सिंघम को देखने पर्यटकों की भारी भीड़ मैत्रीबाग-ज़ू का रुख कर रही है।जन्म के 2 महीने तक मैत्रीबाग-ज़ू ने नन्हें शावक का बेहद ख्याल रखा है और अब पर्यटकों को देखने के लिए बाड़े में बाहर लाया गया है।स्कूली बच्चों के लिए नन्हा शावक सिंघम आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
देश के मशहूर शायर व नामी गीतकार गुलज़ार साहेब फरमाते हैं,,
“काश,नासमझी में ही बीत जाए, ये ज़िंदगी,,
समझदारी ने तो बहुत कुछ छीन लिया”,,,

Related posts

भारत को एकनायाब तोहफा देने वाले बादशाह शाहजहां और उनके बेटे हज़रत औरंगज़ेब आलमगीर

newindianews

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से…

newindianews

बीजापुर : धुर नक्सली क्षेत्र में पहुंचे विधायक कलेक्टर एवं एसपी

newindianews

Leave a Comment