New India News
Otherहेल्थ

थाना कोतवाली को मोबाइल लूट के मामले मे मिली सफलता।

• आरोपी से मोबाइल जप्त कर की गई कार्यवाही।

Newindinews/Javed Akhter प्रार्थी रंजू मिंज साकिन खैरबार थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के ओकरा राजपुर से अपने घर खैरबार आते समय भकुरा मेन रोड में तीन व्यक्ति द्वारा प्रार्थी का गाड़ी रुकवाकर पॉकेट से मोबाईल निकालकर लूटकर भागने लगे, जो प्रार्थी एवं आस पास के लोगो के हो हल्ला करने पर एक आरोपी को मौक़े पर ही पकड़ लिए गया,जो प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मौक़े पर पकडे गए आरोपी मोजबीन खान सा० रनपुरखुर्द को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपने साथियो के साथ प्रार्थी से मोबाइल लूटने कि घटना कारित करना स्वीकार किया, जो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं और शेष फरार आरोपी घटना समय से फरार है जिसका पता तलाश किया जा रहा है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक श्री रुपेश नारंग,उप निरीक्षक राम नरेश गुप्ता, प्र.आर. विजय रवि, आर.शिव कुमार राजवाड़े, अमित ज्ञान खलखो, सैनिक संतोष पाठक शामिल रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धरमजयगढ़ में 62.36 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

newindianews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की 70 लाख से अधिक महिलाओं को काशी से बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद के साथ अंतरित की महतारी वंदन की राशि

newindianews

Top Five Pune Fitness Clubs That Offer Comprehensive Workout Opportunities

newindianews

Leave a Comment