New India News
देश-विदेशनवा छत्तीसगढ़राजनीति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 अगस्त को एक दिवसीय रायपुर दौरे पर

Newindianwes/Raipur केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर रायपुर आ रहे है। अमित शाह नया रायपुर के सेक्टर-24 में एनआईए हेड क्वार्टर का शुभारंभ करेंगे। साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मोदी@20 पर बुद्धिजीवियों से चर्चा करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  शनिवार दोपहर 2:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर दोपहर 2:30 बजे सेक्टर 24 स्थित एनआईए बिल्डिंग का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मोदी @20 कार्यक्रम में शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को केंद्रीय मंत्री शाह राजधानी में अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5:15 बजे भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। फिर शाम 7:20 बजे वापस दिल्ली रवाना होंगे।

अमित शाह के इस दौरे को लेकर काफी गहमागहमी की स्थिति है, क्योंकि वे एक घंटे का समय बीजेपी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बिताएंगे। इस दौरान भाजपा नेताओं की बैठक लेंगे। इसमें प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा चुनिंदा पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा, जिनकी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ी भूमिका होगी। शाह के आने से पहले ठाकरे परिसर में इन नेताओं की अलग मीटिंग बुलाई गई है। संभवतः शाह नेताओं से आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

 

Related posts

हम बापू के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने सुराजी गांव योजना संचालित कर रहे हैं-मंत्री रविन्द्र चौबे

newindianews

सचिन पायलट बनाए गए छग पीसीसी के नए प्रभारी, पार्षद बंटी होरा, कामरान अंसारी ने किया दिल से स्वागत

newindianews

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इकबाल की कलम से… 43 अंक

newindianews

Leave a Comment