Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
मोदी के कारण राखी के त्यौहार में भाईयों के कलाई सुनी - वंदना राजपूत - New India News
New India News
नवा छत्तीसगढ़राजनीति

मोदी के कारण राखी के त्यौहार में भाईयों के कलाई सुनी – वंदना राजपूत

Newindianew/Raipur:  छत्तीसगढ़ में पिछले सात महिनों से लगभग 200 ट्रेन रद्द होने पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि लगातार ट्रेन के रद्द होने से यात्री पहले से ही परेशान थे ही और राखी त्यौहार के समय 4 दिन पहले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 68 ट्रेनों को कैंसिल कर भाई-बहनों के पवित्र त्यौहार राखी का अपमान किया है। इतिहास गवाह है तीज त्यौहार के समय अतिरिक्त रेल चलाया जाता था। रेल में अतिरिक्त बोगी भी लगाया जाता था, लेकिन मोदी सरकार तो हर काम उल्टा करने की कसम खा रखी है जो ट्रेन चलता था उसे भी रद्द कर दिया है। अतिरिक्त ट्रेन चलाने की तो बात ही छोड़ दो। कोई अपने बिजनेस के नाम से तो कोई अपने पढ़ाई के नाम से तो अपने नौकरी के कारण परिवार से दूर रहते है और बहनें अपने ससुराल में राखी के त्यौहार का बेसब्री से इंतजार करती रहती है कि भाई के कलाई में राखी बांधेगे और भाई को भी इस घड़ी का इंतजार रहता है, केंद्र सरकार के रवैये के कारण इस राखी में भाई के कलाई सुनी रह जायेगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि मोदी सरकार के पास कोई नीति है और ना जनहित के लिये कोई नीयत जिसके कारण अभी से माताओं एवं बहनों को चिंता सता रही है। ऐसे ही रेल रद्द होती रहेगी तो तीज के त्यौहार में भी शायद मायके ना जा पाये। महंगाई के दौर में इतना बजट भी नहीं होता कि निजी साधन कर पायें। गरीब एवं मध्यम वर्ग के लिये एक स्थान से दूसरे स्थान आने जाने के लिये एकमात्र रेल ही साधन होता है। त्योहारी सीजन के कारण यात्री पहले से ही यात्रा का प्लान कर लिये थे लेकिन रेल रद्द होने से और अधिक परेशान हो गये है और ना केंद्र सरकार के तरफ से कोई वैकल्पिक साधन दिये है। नरेंद्र मोदी के गलत नीति के कारण बेलगाम महंगाई जिसके कारण किचन सूना,राखी में भाई के कलाई सूना। केंद्र सरकार के गलत नीति के कारण सबसे ज्यादा महिलाएं परेशान एवं दुखी है.लेकिन ये नारी शक्ति है आधी आबादी है आने वाले चुनाव में हिसाब पूरा करेगी।

Related posts

मुख्यमंत्री से रायगढ़ इस्पात उद्योग संघ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

newindianews

नागरिकों की आशा एवं आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेगी शहर की नई सरकार : श्री अरुण साव

newindianews

धरमलाल कौशिक छत्तीसगढ़ के जनता के नेताप्रतिपक्ष है कि राजस्थान के : सुशील आनंद शुक्ला

newindianews

Leave a Comment