New India News
देश-विदेशराजनीति

भारतीय किसान यूनियन में टूटः राजेश सिंह चौहान बने अध्यक्ष, बोले- किसान यूनियन अपने किसानों के मूल मुद्दों से भटक गई है

Newindianews/Delhi बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन दो भागों में टूट गई। उपाध्यक्ष राजेश चौहान अपने समर्थकों के साथ भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का गठन कर लिया है। राकेश टिकैत लख़नऊ में दो दिन तक कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन बात नहीं बनी और यूनियन में दो फाड़ हो गया।
रविवार को लखनऊ के गन्ना संस्थान परिसर में हुई बैठक में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का अध्यक्ष राजेश चौहान को बनाया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर तथा प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा बनाए गए हैं।
खबरों के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान और प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अपने किसानों के मूल मुद्दों से भटक गई है और अब राजनीति करने लगी है। इसलिए भारतीय किसान यूनियन राजनीति की आवश्यकता महसूस हुई। यह संगठन केवल किसान हित में काम करेगा। राजेश चौहान भाकियू में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। इसके अलावा सभी कार्यकारिणी के सदस्य मूल भारतीय किसान यूनियन में किसी न किसी पद पर थे।

Related posts

बीजेपी की सीटों को लेकर CM केजरीवाल का बड़ा दावा, पीएम मोदी और बीजेपी की सरकार नहीं बन रही

newindianews

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मिलेट्स से बने व्यंजनों को बढ़ावा देने विधायकों को कराया लंच

newindianews

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ के आदिवासियों के साथ लिया सामुहिक छायाचित्र

newindianews

Leave a Comment