Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
अहिवारा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने जामुल नगर पालिका क्षेत्र के वार्डों का किया - New India News
New India News
Other

अहिवारा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने जामुल नगर पालिका क्षेत्र के वार्डों का किया

पीएचई मंत्री ने जामुल क्षेत्रवासियों के अनुरूप विकास करने का किया दावा

Newindianews/Raipur जामुन नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आज अहिवारा विधायक और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने कई वार्डों का दौरा किया। इस दौरान जगह-जगह मंत्री गुरु रूद्र कुमार का आम नागरिकों द्वारा आत्मीयता से भव्य स्वागत किया गया। मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने वार्ड भ्रमण के दौरान जामुल नगर पालिका क्षेत्र में जगह-जगह कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चर्चा भी की। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सरकार के 3 साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को हर घर तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया।

मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने वार्ड क्रमांक 16 में कांग्रेस प्रत्याशी श्री दीपक साहू के पक्ष में वोट के लिए प्रचार किया। तत्पश्चात वार्ड क्रमांक 05 गणेश नगर में कांग्रेस प्रत्याशी श्री शशांक सिंह ठाकुर, वार्ड क्रमांक 01 कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सबीहा करीम खान, वार्ड क्रमांक 04 में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सरोजिनी चंद्राकर, वार्ड क्रमांक 13 लवकुश नगर में कांग्रेस प्रत्याशी श्री कमलेश साहू, वार्ड क्रमांक 15 राजीव नगर वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रदीप कुमार सिंह और वार्ड क्रमांक 14 पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी श्री रामदुलार साहू के पक्ष में प्रचार कर जीत के लिए वोट मांगे। इस दौरान सभी वार्डों में भ्रमण कर आम जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों को चुनाव में जिताने की अपील भी की।

अहिवारा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि इस बार जामुल शहर में नई सुविधाओं के साथ हम चुनाव लड़ रहे हैं। अपने संबोधन में मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि हमारी कांग्रेस पार्टी आपके अनुरूप विकास कार्य करेगी। पूरे क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं होने देंगे इन वादा के साथ आम जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की। इसके साथ ही भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा नेता अपने 15 साल के कर्मों को देख लें उन्होंने 15 साल में इस क्षेत्र का कभी विकास नहीं किया। केवल भ्रष्टाचार करती रही। आज हमारी 3 साल की सरकार ने जामुल में चहुमुखी विकास कार्य किए हैं। जिसका परिणाम है कि आज पूरे क्षेत्र की जनता कांग्रेस के समर्थन में सड़क पर उतर आई है। इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि जामुल नगर पालिका क्षेत्र की जो भी मांगे होगी उसे समय से पहले पूरी कर ली जाएगी।

वार्ड क्रमांक के दौरान जामुल नगर पालिका क्षेत्र के प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कामगार कमेटी के अध्यक्ष श्री आलोक पांडे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश ठाकुर, अहिवारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री हीरा वर्मा, अहिवारा नगर अध्यक्ष श्री दुर्गा गजबिए, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्री अमर सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री भुवनेश्वर यादव, विधायक प्रतिनिधि श्री जयंत देशमुख, श्री सतीश सिंह ठाकुर समेत कांग्रेस के प्रत्याशीगण और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Related posts

बस्तर अंचल में सुगम यातायात की दृष्टि से रावघाट होते हुए जगदलपुर तक रेल लाईन विस्तार की रखी मांग

newindianews

तंबाखू, गुटखा, सिगरेट, बीड़ी जब्त करने की कार्रवाई शुरू, तहसीलदार, नगर निगम और पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान

newindianews

छत्तीसगढ़ बन रहा है टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का नया पावर सेंटर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

newindianews

Leave a Comment