New India News
नवा छत्तीसगढ़राजनीति

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले—हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा

New India News /CG उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शनिवार को बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में अमरूद का पौधा रोपित किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण की अनमोल धरोहर हैं। केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की देखभाल और उनका संरक्षण भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर पर्यावरण तैयार कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, “हरियाली बढ़ेगी, तो हमारा पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा।”

पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

श्री साव ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं की पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी से ऐसे अभियानों को और व्यापक स्वरूप दिया जा सकता है। युवाओं को पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण के लिए भी आगे आना चाहिए।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक श्री सुशांत शुक्ला, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री ललित प्रकाश पटैरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल सहित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

हेलमेट के उपयोग को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में दें बढ़ावा-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

newindianews

पार्षद कामरान अंसारी ने वार्डवासियों के साथ वार्ड में राशन दुकान का किया शुभारंभ

newindianews

डॉ. खूबचंद बघेल जयंती : CM बघेल ने डॉ. खूबचंद को किया याद, कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार डॉ. खूबचंद बघेल के बताए रास्तों पर चल रही है.

newindianews

Leave a Comment