New India News
Otherदेश-विदेश

लोकसभा के तीसरे चरण में व्यापारिक प्रतिष्ठान दोपहर 1 बजे तक बंद

Newindinews/CG भारत में लोकसभा के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ प्रदेश की सात लोकसभा सीटों के लिए 7 मई मतदान होना है और इसको लेकर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने प्रदेश की व्यापारिक प्रतिष्ठान को दोपहर 1 बजे तक बंद करने का निर्णय लिया है।
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर पारवानी ने सभी एसोसिएशन के पदाधिकारियों को पत्र लिखकर कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जागरूकता के लिए चेम्बर द्वारा चलाए जा रहे महाभियान पहले मतदान फिर दुकान के तहत 7 मई को सभी व्यापारी एसोसिएशन, संगठन इकाईयां और पदाधिकारी सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करे। उन्होंने कहा कि मताधिकार का प्रयोग प्रजातंत्र के लिए अनिवार्य है। पारवानी ने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ की सफलता के लिए मंगलवार को सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान दोपहर 1 बजे के बाद ही खोले जाए।

Related posts

SRK के बर्थडे पर मिले थे रायपुर के फैंस, SRK ने कहा की जल्द ही आऊंगा रायपुर

newindianews

भाजपा की रमन सरकार की गलती को सुधारने विधानसभा के विशेष सत्र में विधेयक: सुशील आनंद शुक्ला

newindianews

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री प्रहलाद जोशी के साथ आयोजित बैठक में शामिल हुए…

newindianews

Leave a Comment