New India News
नवा छत्तीसगढ़राजनीति

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ के अग्रोहा धाम के आज लोकार्पण समारोह

Newindianews/CG मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, छत्तीसगढ़ सरकार के केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, ओपी चौधरी के साथ विधायक, भाजपा और कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री अग्रोहाधाम भवन(धर्मशाला) के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अग्र समाज द्वारा निर्मित धर्मशाला देश की सबसे बड़ी धर्मशाला होगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समाज के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, समाज के लोग प्रदेशभर और दूसरे राज्यों से पहुंचेंगे। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री साय पहली बार रायगढ़ आएंगे। वहीं शहर में पहली बार किसी लोकसभा अध्यक्ष का आगमन होगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर रायगढ़ पहुंचेंगे। दोपहर 3.15 बजे से कबीर चौक रायगढ़ से रोड शो कार्यक्रम में शामिल होंगे। रोड शो बीजेपी दफ्तर पहुंचेगा। मुख्यमंत्री साय शाम 4.55 बजे सर्किट हाउस आएंगे। यहां से 5.45 बजे श्री अग्रोहा धाम रायगढ़ में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Related posts

डी. पुरंदेश्वरी ने भाजपा नेताओं को सरकारी खरीदी केंद्रों में धान बेचने से मना किया था जो नाम सार्वजनिक होने से तिलमिला रहे हैं

newindianews

भारत सरकार द्वारा अम्बिकापुर-हजरत निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का अम्बिकापुर स्टेशन से शुभारंभ

newindianews

संगठित संस्थानों के मालिकों से शफी अहमद ने की अपील अपने श्रमिको का पंजीयन करे ताकि इन 11 योजनाओं का वे लाभ उठा सके

newindianews

Leave a Comment