New India News
Other

त्वरित रिस्पांस  देने वाले पार्षद बंटी होरा अपने वार्ड देवेन्द्रनगर में हैं लोकप्रिय

  • विकास कार्यों के लिए व्हॉटस्एप्प का उपयोग और त्वरित रिस्पांस देने वाले पार्षद बंटी होरा अपने वार्ड देवेन्द्रनगर में हैं लोकप्रिय
  • संवाद,संपर्क और नागरिकों की सेवा उनकी प्राथमिकता
Newindainews/CG पिछले नगर पालिक निगम के चुनाव में पहली बार देवेन्द्रनगर क्षेत्र के पार्षद और फिर जोन नंबर – 2 के अध्यक्ष बने बंटी होरा (हरदीप सिंह होरा) अपने वार्ड के नागरिकों के लिए न सिर्फ सहज और सुलभता के साथ उपलब्ध हैं, वरन नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को त्वरित गति से जानने के लिए वे मोबाईल फोन के व्हॉट्सएप्प भरपूर उपयोग करते हैं।
इसके पहले तक वार्ड के नागरिकों को अपनी बात और समस्याएं पार्षद तक पहुंचानंह के लिए लिखा हुआ आवेदन पत्र ले कर पार्षद तक सुबह सुबह पहुंचना पड़ता था या संबंध अच्छे हो तो फोन कर बताना पड़ता था। पार्षद तक बात पहुंच गई तो ठीक वरना उनको ढूंड़ने के लिए मशक्कत करनी पड़ती थी। लेकिन संचार की आधुनिक तकनीक का का उचित ढंग से उपयोग करना भी बुध्दिमत्ता है। देवेन्द्रगर के पार्षद बनने के बाद बंटी होरा अपने वार्ड में विकास और निर्माण के साथ अन्य समस्याओं के लिए काफी समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। वार्ड के निवासियों से उनका काफी अच्छा संबंध है। वे अपने वार्ड में चल रहे निर्माण कार्यों और साफ सफाई के दौरान वे अक्सर स्थल पर खड़े पर निरीक्षण करते और मजदूरों का हौसला बढ़ाते मिल जाएगें। अपने वार्ड का व्हॉट्सएप्प का ग्रुप बना कर उन्होंने सभी नागरिकों से सीधा और जीवंत संपर्क बना रखा है। वे गरीबों की लीक से हटकर मदद करने में भी कभी पीछे नहीं हटते। उन्होंने कई ऐसे काम किए है जो शायद अन्य पार्षद नहीं करते होगें। जोन नंबर -2 के अध्यक्ष होने के नाते वे अपने वार्ड के कार्यों के लिए  सीधे महापौर के संपर्क में रहते हैं। संवाद, संपर्क और नागरिकों की सेवा उनकी प्राथमिकता में है शायद इसीलिए वे अपने वार्ड में काफी लोकप्रिय हैं।

Related posts

सौरभ कुमार ने महामाया के दर्शन के बाद कार्यभार ग्रहण

newindianews

कांग्रेस ने मनाया बोरे-बासी दिवस, श्रमिकों को मिला सम्मान

newindianews

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन एवं प्रशासनिक के बने प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, आज शाम 5 बजे पदभार ग्रहण समारोह

newindianews

Leave a Comment