Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष दामु आंबेडारे प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की मुलाकात - New India News
New India News
Other

रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष दामु आंबेडारे प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की मुलाकात

Newindianews/Raipur मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को उनके द्वारा प्रस्तुत अन्य मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। श्री आंबेडारे ने पत्रकारों के आवास का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रेस क्लब के कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल ने घोषणा करते हुए पत्रकारों को विशेष छूट के साथ मकान देने की घोषणा की थी तब आरडीए के संचालकगण भी उपस्थित थे। इसके अंतर्गत 2बीएचके  3बीएचके फ्लैट पत्रकारों को दिए जाने थे। 400 आवेदन भी भरकर दिए जा चुके हैं लेकिन अभी तक आरडीए कोई फैसला नहीं कर सका। इस पर सीएम भूपेश बघेल ने अनुदान देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में प्रेस क्लब अध्यक्ष दामु आंबेडारे के नेतृत्व में रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल को प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार कल्याण तथा पत्रकारों के हित में लागू विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और विभिन्न मांगों से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा।

आंबेडारे ने जमीन आबंटन का भी मुद्दा उठाते हुए नया रायपुर में सस्ते दर पर पत्रकारों को जमीन देने की मांग की. इस पर सीएम ने विचार करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब से कोषाध्यक्ष शुगुफ्ता शिरीन, नारायण भोई, डॉ. अनिल द्विवेदी, पीयूष मिश्रा आदि पत्रकारगण उपस्थित थे।

Related posts

बादशाह की फैन घुटने के बल पर बैठकर शाहरुख खान के लिए कहती हैं…न हिंदू…ना मुसलमान हैं

newindianews

“English Is Not Broken—It’s Just Under New Management”

newindianews

रमेन डेका ने ली छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल के पद की शपथ, CM साय भी रहे मौजूद

newindianews

Leave a Comment