New India News
देश-विदेशराजनीति

भूपेश बघेल ने पूर्व सांसद श्री सोहन पोटाई के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

Newindianews/Raipur मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व सांसद श्री सोहन पोटाई के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने श्री सोहन पोटाई के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और उनके परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री सोहन पोटाई कांकेर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे। उन्होंने आजीवन आदिवासी समाज के हितों के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक बार श्री पोटाई से आदिवासी समाज के हितों पर चर्चा हुई। आदिवासी समाज के विकास और उत्थान के लिए हम सबने मिलकर काम किया। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है।

Related posts

पार्षद कामरान अंसारी स्कूल प्रशासन के समस्त शिक्षकों के साथ छात्राओ को प्रमाण पत्र पुरस्कार पुरिस्कृत किया

newindianews

राज्यपाल हरिचंदन ने शुक्ल एवं चन्द्रवंशी को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई

newindianews

Bigg Boss 19: पहले ही दिन अंडे को लेकर हुआ बवाल, बशीर अली और कुनिका सदानंद में भिड़ंत

newindianews

Leave a Comment