Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन - New India News
New India News
देश-विदेशराजनीति

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

Newindianews/Raipur मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के प्रखर पत्रकार और पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और डोंगरगांव विधायक श्री दलेश्वर साहू भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री चंदूलाल चंद्राकर के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि वे अनेक बार लोकसभा में सांसद निर्वाचित हुए। उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री पद का दायित्व संभालते हुए देश और प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण सर्वदलीय मंच के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन को नई दिशा प्रदान की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि चंदूलाल जी मूल्य आधारित निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए भी जाने जाते हैं। वे राष्ट्रीय स्तर के संपादक भी रहे। उन्होंने कई ज्वलंत मुद्दों पर  निडरता से आवाज उठाई। अपने प्रखर व्यक्तित्व और निर्भीक पत्रकारिता से देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। राज्य सरकार ने उनकी स्मृति में पत्रकारिता के क्षेत्र में चंदूलाल फेलोशिप स्थापित की है, जिससे मूल्य आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र चंदूलाल जी की मातृभूमि के प्रति सेवा भावना, उनके अमूल्य विचार नई पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Related posts

अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अकोला बगीचा के पास खारुन नदी में पुल निर्माण हेतु 7 करोड़ रुपए की स्वीकृति

newindianews

जशपुरनगर : किसान सूरजनाथ को दलहन एवं तिलहन की खेती से एक वर्ष में 72000 रुपए की हुई आमदनी

newindianews

CM भूपेश बघेल ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई देश के नागरिकों के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का गौरवशाली इतिहास सुरक्षित रहेगा.

newindianews

Leave a Comment