New India News
Otherनवा छत्तीसगढ़राजनीति

4 नवजात बच्चों की मौत के मामले में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया

Newindainews/Javed Akhter अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 4 नवजात बच्चों की मौत के मामले में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड का आला अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल प्रबंधन द्वारा ड्यूटी के दौरान मौजूद रहे डॉक्टरों सहित ड्यूटी रोस्टर नहीं दिखाने पर नाराजगी जताई. दरअसल अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बीती देर रात एसएनसीयू वार्ड के बिजली पैनल खराब होने से 2 बार लाइट गुल होने की बात प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने भी मानी है. एसएनसीयू वार्ड के निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों सहित मेडिकल कॉलेज डीन कि आधे घंटे से अधिक चली बैठक में निर्णय लिया गया है कि 48 घंटे के अंदर जो भी दोषी हो उस पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी और ऐसा दोबारा ना हो इसके लिए अस्पताल प्रबंधन से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

मोदी खुद वायदाखिलाफी के पर्याय उनकी गारंटी की गारंटी कौन लेगा?

newindianews

अम्बिकापुर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का एक दिवसीय दौरे पहुंचे…

newindianews

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात

newindianews

Leave a Comment