New India News
देश-विदेशमनोरंजन

सुहाना खान दिवाली पार्टी में साड़ी में नजर आई

Newindianews/Delhi  शनिवार को उन्होंने मुंबई में मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में साड़ी लुक से फैंस को हैरान कर दिया. अपने इस लुक को लेकर फैंस और दोस्तों से उन्हें तारीफें मिली तो वहीं, सुहाना के पेरेंट्स शाहरुख खान और गौरी खान ने भी बेटी की तारीफें की.

सुहाना खान दिवाली पार्टी में साड़ी में नजर आई. शनिवार को उन्होंने मुंबई में मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में साड़ी लुक से फैंस को हैरान कर दिया. अपने इस लुक को लेकर फैंस और दोस्तों से उन्हें तारीफें मिली तो वहीं, सुहाना के पेरेंट्स शाहरुख खान और गौरी खान ने भी बेटी की तारीफें की. तस्वीरों में सुहाना ने अपनी सीक्विन्ड बेज साड़ी का पल्लू पकड़े हुए स्पेगेटी-स्ट्रैप ब्लाउज़ के साथ पोज़ दिया. उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को भी टैग किया. गौरी खान ने उनकी तस्वीरों पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “साड़ियां कितनी टाइमलेस होती हैं.
शाहरुख खान ने कमेंट में लिखा, “जिस रफ्तार से बच्चे बड़े होते हैं, समय का पता ही नहीं चलता…. बहुत सुंदर.” उन्हें जवाब देते हुए सुहाना ने खुलासा किया कि मम्मी गौरी खान ने उन्हें साड़ी पहनने में मदद की. इस बीच कई और सेलेब्रिटीज ने भी कमेंट किया है. सुहाना की सबसे अच्छी दोस्त अनन्या पांडे ने उन्हें लिखा, “तुम बहुत अच्छी लग रही हो.” मसाबा गुप्ता ने सुहाना को ‘सुंदर’ कहा, वहीं श्वेता बच्चन नंदा ने लिखा, ‘खूबसूरत’. बेस्टी शनाया ने लिखा, “आप से आंखें नहीं हटा सकतीं.”

सुहाना खान ने मनीष मल्होत्रा के घर पर अपने दोस्तों- अनन्या पांडे, नव्या नवेली नंदा, शनाया कपूर और जान्हवी कपूर के साथ पार्टी की. उनके कुछ पपराज़ी वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद कई फैंस ने उन्हें दीपिका पादुकोण बताया. एक फैन ने लिखा, “अगली दीपिका पादुकोण” वहीं दूसरे ने कहा, “वह डीपी की तरह दिखती हैं.” एक और फैन ने लिखा, “एक सेकंड के लिए मुझे लगा कि यह दीपिका है.”

Related posts

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया

newindianews

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में राज्य में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हुए दो महत्वपूर्ण एमओयू 

newindianews

भारतीय स्वदेशी मेला 2024: नेपरविले, इलिनोइस, USA में शानदार सफलता के साथ सबसे बड़ा भारतीय मेला बनकर उभरा

newindianews

Leave a Comment