New India News
देश-विदेशहेल्थ

अम्बिकापुर : स्वास्थ्य मंत्री ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

Newindainews/CG छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को सप्तम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयुष विभाग द्वारा अम्बिकापुर के घड़ी चौक में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा भगवान धन्वन्तरी के छाया चित्र में पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि आयुर्वेद को दैनिक जीवन मे अपनाकर शरीर को आसानी से स्वस्थ रखा जा सकता है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से बहुत ही कम खर्चे में ईलाज हो सकता है। योग को अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि घरेलु उपयोग की सामग्रियों जिनमें अधिकांश मसाले के रूप में उपयोग करते है उनका सही समय पर और सही मात्रा में उपयोग दवा का काम करते हैं।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ केडी मिश्रा ने बताया कि लोगों को आयुर्वेद अपनाने के लिए जागरूक करने आयुर्वेद पखवाड़ा चलाया जा रहा है। हर दिन आयुर्वेद, हर घर आयुर्वेद की थींम पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही स्वच्छता से स्वस्थ जीवन के बारे में भी लोगां को बताया जा रहा है।
इस अवसर पर सीजीएमएससी के अध्यक्ष व लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, पार्षद शैलेन्द्र सोनी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, आयुष विभाग के चिकित्सक व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

देश व कांग्रेस के दिग्गज नेता तारिक अनवर ने अपने संबोधन कहा, गांधी के भारत को गोडसे का भारत नहीं बनने देंगे

newindianews

CM भूपेश बघेल की छवि, मंत्री अकबर की सक्रियता से प्रभावित होकर किया कांग्रेस प्रवेश, मंत्री मो. अकबर को बताया विकास पुरुष

newindianews

छत्तीसगढ़ विधानसभा का तेरहवां सत्र आगामी 7 मार्च होगा से प्रारंभ

newindianews

Leave a Comment