New India News
देश-विदेशराजनीति

उत्कर्ष वर्मा बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष

Newindiannews/Raipur कैबिनेट मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी ने कांग्रेस पार्टी के अनुभवी नेता उत्कर्ष वर्मा को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के व्यापार प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति प्रदान की आपको बता दे उत्कर्ष वर्मा लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुये सक्रिय रूप से समर्पित होकर कांग्रेस पार्टी के हित में लगातार महत्वपूर्ण कार्य करते रहे है। जानकारों के मुताबिक अनुभव को देखते हुये कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अपनी इस नियुक्ति के लिये उत्कर्ष वर्मा ने प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं कांग्रेस पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया है साथ छत्तीसगढ़ के जनता एवं व्यापारीगणों के हित के लिये सदैव तत्पर एवं संघर्षरत रहते हुये कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतो एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया है वही उन्हें प्रदेश के जनप्रतिनिधियों द्वारा शुभकामनाएं भेजे जा रही है व्यापारियों के हीतो की आवाज़ शासन समक्ष रखने की उम्मीद जताई जा रही है

Related posts

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ़ इक़बाल की कलम से अंक 52

newindianews

मोहन भागवत कल आएंगे राजधानी रायपुर 10 से 12 सितंबर, अखिल भारतीय समन्वयक समिति की बैठक

newindianews

मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने इंदिरा गांधी की फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन

newindianews

Leave a Comment