New India News
देश-विदेशराजनीति

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चारामा में किया भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण

Newindinews/Kaker मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर को कांकेर जिले के विकासखंड मुख्यालय चारामा में भगवान बिरसा मुंडा की लगभग 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। चारामा से कोरर मार्ग पर दरगहन चौक में आदिवासी समाज द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति की स्थापना की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए मूर्ति का अनावरण किया। साथ ही क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए समाज के गौरव बिरसा मुंडा का स्मरण कर उनकी मूर्ति पर पुष्पहार अर्पित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री बघेल ने परिसर में कदंब का पौधे लगाकर उसे सींचा। इस अवसर पर विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मंडावी, सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष श्री जीवन ठाकुर, गोंडवाना समाज के जिलाध्यक्ष श्री मानक दरपट्टी, चारामा अध्यक्ष श्री रैनसिंह कांगे, सर्व आदिवासी समाज चारामा अध्यक्ष श्री गौतम कुंजाम, समाज प्रमुख श्री ठाकुर राम कश्यप सहित आदिवासी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने दानदाता का किया सम्मान:- इस दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दरगहन चौक पर बिरसा मुंडा की मूर्ति की स्थापना हेतु जमीन दान में देने वाले जोशी परिवार का सम्मान शाल और श्रीफल भेंट कर किया। परिवार की ओर से वयोवृद्ध श्री चंद्रकांत, श्रीमती हरिप्रिया जोशी ने मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नन्हीं बालिका कु. तनुश्री जोशी के साथ भेंट कर तस्वीर भी खिंचाई।

 

Related posts

सत्ता के अहंकार का हिंसक चेहरा छत्तीसगढ़ जनसंपर्क कार्यालय में हुई मारपीट की घटना में असल दोषी कौन ?

newindianews

रमेन डेका ने ली छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल के पद की शपथ, CM साय भी रहे मौजूद

newindianews

मुख्यमंत्री भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल हुए

newindianews

Leave a Comment