New India News
नवा छत्तीसगढ़

विधायक बृहस्पति सिंह को आया अटैक, श्रीबालाजी हॉस्पिटल रेफर

Newindianews/Raipur : छत्तीसगढ़ प्रदेश के रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह को दिल का दौरा पड़ने के बाद मोवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक उन्हें कल ही हार्टअटैक आया था। जिसके बाद उन्हें बलरामपुर के शासकीय अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया था।

विधायक बृहस्पति सिंह की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें वहां से आज उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया था। फिलहाल वे मोवा के श्री बालाजी अस्पताल में भर्ती हैं। जहां डॉक्टरों की टीम के द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

मीडिया में खबरों के अनुसार विधायक बृहस्पति सिंह को माइनर हार्ट अटैक हुआ है। श्रीबालाजी हॉस्पिटल मे वरिष्ठ चिकित्सको डॉ देवेन्द्र नायक, डॉ दीपक जयसवाल, डॉ बविंदर सिंह चुघ की निगरानी मे इलाज किया जा रहा है। बृहस्पति सिंह का श्रीबालाजी हॉस्पिटल मे एंजियोग्राफी किया गया है। बृहस्पति सिंह की हालात मे सुधार हुआ है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Related posts

दाई-दीदी क्लीनिकों में एक लाख से अधिक महिलाओं का इलाज,,,,,

newindianews

छत्तीसगढ़ में स्वस्थ्य सुविधा का हुआ विस्तार श्री धन्वंतरी दवा योजना शुरू

newindianews

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वनोपज पर आधारित इन्क्यूबेशन सेंटर और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का किया भूमिपूजन

newindianews

Leave a Comment