New India News
राजनीतिसमाज-संस्कृति

मुख्यमंत्री ने दाऊ कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें किया नमन

Newindianews/Raipur मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में समाज सेवी और छत्तीसगढ़ के महान दानवीर दाऊ कल्याण सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दाऊ कल्याण सिंह दानशीलता के लिए प्रसिद्ध हैं। वे दीन-दुखियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह ने रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल के अलावा अनेक अस्पताल , पुस्तकालय, कॉलेज, जलाशय जैसे कई कामों के लिए मुक्त हाथों से कई एकड़ जमीन दान कर दी। इससे समाज के हर वर्ग को आसानी से शिक्षा और चिकित्सा सुविधा देने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि दाऊ जी के पुण्यकर्म हमेशा उनकी याद दिलाते रहेंगे। उनका नाम छत्तीसगढ़ में हमेशा आदर के साथ लिया जाता रहेगा।

Related posts

नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ने मनाई दिवाली

newindianews

सवाल-जवाब से ही हुआ है उपनिषदों का निर्माणः मुख्यमंत्री श्री बघेल

newindianews

10 सितंबर को देश सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थनों पर मनाई जाएगी ओ.बी.सी. दिवस : अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू

newindianews

Leave a Comment