New India News
देश-विदेशराजनीति

खुशियां बांटने से जीवन में भरते हैं खुशियों के रंग श्री भूपेश बघेल

Newindianews/Raipur मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रंगों के पर्व होली के अवसर पर राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने निगम परिवार द्वारा आयोजित समारोह में प्रदेशवासियों, निगम के पदाधिकारियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सफाई कामगारों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। महापौर श्री ढेबर ने गौठान में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा गोबर से बने गुलाल से तिलक लगाकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है। पुराने गिले-शिकवे भुलाकर सभी इस त्यौहार को मिल-जुलकर मनाते हैं, तभी जीवन में खुशियों के रंग चढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर्व के दौरान शहर में सौहार्द्रपूर्ण अच्छा वातावरण रहे, बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी मिलकर इस पर्व को मनाएं और आपस में होली की खुशियां बांटे। मुख्यमंत्री ने नगर निगम के महापौर से कहा कि होली के पर्व के दौरान शहर की साफ-सफाई और पानी सप्लाई की व्यवस्था को सुचारू रखने की जरूरत है। क्योंकि इस पर्व में सबसे ज्यादा उपयोग पानी का होता है।
इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के सभापति श्री प्रमोद दुबे, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक, राज्य योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, नगर निगम के अनेक पदाधिकारी, पार्षद और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related posts

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से अंक 68

newindianews

राजीव भवन में पं. रविशंकर एवं शहीद पं. विद्याचरण शुक्ल जयंती मनायी गयी

newindianews

इस गांव के गरीब किसानो को मिली राहत मंत्री मोहम्मद अकबर ने जिला सहकारी बैंक दी स्वीकृत

newindianews

Leave a Comment