Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
किसी भी कीमत पर पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे. : भगवंत मान - New India News
New India News
Other

किसी भी कीमत पर पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे. : भगवंत मान

Newindianews/Delhi पंजाब के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के पहले ही आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान  ऐक्शन मोड में आ गए हैं. उन्होंने शनिवार को दो टूक लहजे में कहा है कि किसी भी धर्म की बेअदबी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ऐसे मामलों में सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.किसी भी धर्म की बेअदबी के मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भारी जीत दर्ज की है. भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ रविवार को अमृतसर में रोड शो करेंगे. जबकि भगवंत मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. लेकिन शपथग्रहण समारोह राजभवन में नहीं होगा, बल्कि भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में आयोजित किया जाएगा.
मान ने कहा कि पंजाब की अमन-शांति भंग करने की कोशिश अब सफल नहीं होने वाली है. लेकिन किसी भी कीमत पर हम पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे. आप सांसद ने पंजाब के होशियारपुर जिले में गायों की हत्या मामले की सख्त निंदा की और पुलिस को जल्द से जल्द दोषियों का पता लगाने और सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. शनिवार को पार्टी मुख्यालय से जारी अपने बयान में मान ने कहा कि हम पंजाब की अमन-शांति और भाईचारा किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने देंगे. समाज विरोधी ताकतों की पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश अब सफल नहीं होने वाली है.
आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब में किसी भी धर्म की बेअदबी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. भगवंत मान ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर हम पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे. राज्य की अमन-शांति और भाईचारा बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है. पंजाब के किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाएं आहत नहीं की जाएगी. इस मामले के सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाएगी.

Related posts

CG सुपरस्टार करण खान को फैंस की भीड़ ने घेरा सिक्योरिटी में बॉउन्सरों के छूटे पसीने…

newindianews

थाना उदयपुर द्वारा हत्या के आरोपी को चंद घंटे के अंदर गिरफ्तार कर की गई कार्यवाही

newindianews

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, जनसुराज ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

newindianews

Leave a Comment