New India News
देश-विदेशराजनीति

मंत्री डॉ. डहरिया कबीर आश्रम में सत्संग में हुए शामिल : आश्रम तक सड़क और शेड का होगा निर्माण

Newindianews/Raipur नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के ग्राम सकरी कोरासी के श्री कबीर आश्रम में पारख सिद्धांत के प्रमुख प्रवर्तक संत पूज्य श्री धर्मेन्द्र साहेब जी के सत्संग में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि सकरी कोरासी कबीर आश्रम में प्रतिवर्ष तीन दिवसीय वार्षिक सत्संग समारोह आयोजित किया जाता है। डॉ. डहरिया ने समारोह को सम्बोधित किया और सकरी कोरासी मुख्य मार्ग से आश्रम तक कांक्रीट रोड एवं आश्रम प्रांगण में शैड निर्माण बनाये जाने की घोषणा की। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश देवांगन, श्रीमती सकुन डहरिया, श्रीमती दुर्गा राय, श्री कोमल साहू, श्री शिवानंद साहू, श्री नंदू साहू और सरपंच श्री नारायण प्रसाद साहू सहित श्री अभिलाष देव पारख सत्संग समिति के सदस्य मौजूद थे।

Related posts

झीरम जांच रिपोर्ट को लेकर मंत्री रविन्द्र चौबे और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जवाबी हमला कहा….

newindianews

लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय कुमार सिंह

newindianews

शरीक रईस खान बने संयुक्त महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस पार्टी का आभार व्यक्त

newindianews

Leave a Comment