New India News
अर्थजगतदेश-विदेशराजनीति

श्री राहुल गांधी ने कोदो, कुटकी और रागी की प्रोसेसिंग यूनिट का किया अवलोकन : छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन को सराहा

Newindianews/Raipur

सांसद श्री राहुल गांधी ने आज साईंस कॉलेज मैदान में प्रदर्शनी के स्टालों के अवलोकन के दौरान कोदो, कुटकी और रागी की प्रोसेसिंग यूनिट का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री गांधी को बताया कि छत्तीसगढ़ में मिलेट फसलों को बढ़ावा देने के लिए मिलेट मिशन प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत इन फसलों के उत्पादक किसानों से कोदो, कुटकी और रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। साथ ही कोदो, कुटकी और रागी की फसल लेने वाले किसानों को 10 हजार रूपए प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत देने का प्रावधान किया गया है। खरीदी जाने वाली मिलेट का उपयोग कुपोषण दूर करने के लिए मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम आंगनबाड़ी के पोषण आहार कार्यक्रम में किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मिलेट्स का उत्पादन करने वाले गांवों में छोटी प्रसंस्करण इकाईयां और पैकेजिंग इकाईयां स्थापित की जा रही है। विशेषज्ञों द्वारा मिलेट उत्पादन के लिए तकनीकी मार्गदर्शन के साथ-साथ अच्छे बीज भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च हैदराबाद और प्रदेश के मिलेट उत्पादक 14 जिलों के मध्य एमओयू किया गया है। सासंद श्री राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन की सराहना की।

Related posts

ईडी सीबीआई आईटी से नान घोटाले बाज पनामा पेपर वाले डरेंगे- सुशील आनंद शुक्ला प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष

newindianews

बृजमोहन-अमित कटारिया विवाद : मोहम्मद अकबर बोले- जनप्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार के 18 आदेश, मुख्य सचिव पालन कराएं

newindianews

उप मुख्यमंत्री अरुण साव चिन्हारी छालीवुड फिल्मफेयर अवार्ड समारोह में हुए शामिल

newindianews

Leave a Comment