New India News
राजनीति

कवर्धा आयोजन भाजपा का हिडन एजेंडा – मोहन मरकाम

Newindianews/Raipur कवर्धा में होने वाले धार्मिक आयोजन को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी का हिडन एजेंडा करार दिया है। उन्होंने कहा कि 2023 व 2024 चुनाव के मद्देनजर इसका आयोजन किया जा रहा है, लेकिन भाजपा को इसका फायदा होने वाला नहीं है, क्योंकि छत्तीसगढ़ की जनता सब समझती और जानती है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने धान खरीदी और बारदाना संकट पर पत्रकारों से सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सभी केंद्रों में धान खरीदी उत्साहपूर्वक जारी है। किसानों के साथ सरकार हर मोर्चे साथ खड़ी है।

किसानों की तमाम समस्याएं दूर की जा रही है। उन्होंने बारदाना संकट के लिए केंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि संकट बीच भी खरीदी जा रही है, कहीं कोई रुकावट नहीं है। भूपेश सरकार को किसानों का पूरा सहयोग मिल रहा है।

वहीं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मरकाम ने कहा कि कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। बागियों को मनाने का काम जारी, नाम वापसी कराया जा रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तरह से एकजुट हैं। पार्टी सभी सीटों पर मजबूती से लड़ रही है। कोरिया जिले को लेकर जो विवाद था, उसे भी सुलझा लिया गया है।

Related posts

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ के आदिवासियों के साथ लिया सामुहिक छायाचित्र

newindianews

राजधानी दिल्ली मे समाज सेविका रूना शर्मा उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह सम्मानित किया गया

newindianews

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के आरोपों पर बोले चन्नी ‘ये पंजाबियत को बदनाम करने की साजिश’,

newindianews

Leave a Comment