New India News
इतिहास नामादेश-विदेश

जाने माने पत्रकार विनोद दुआ का लंबी बीमारी के बाद निधन…

Newindianews/Delhi वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का 67 वर्ष की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया है. उनकी बेटी और अभिनेत्री मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए निधन की पुष्टि की है. विनोद दुआ का अंतिम संस्कार कल लोधी श्मशान घाट में होगा.

मल्लिका दुआ ने अपने पिता की एक तस्वीर साझा की और लिखा, हमारे निडर और असाधारण पिता, विनोद दुआ का निधन हो गया है. उन्होंने एक अद्वितीय जीवन जिया, दिल्ली की शरणार्थी कॉलोनियों से 42 वर्षों तक वह पत्रकारिता की उत्कृष्टता के शिखर तक बढ़ाते हुए हमेशा सच बोलते रहे. वह अब हमारी मां, उनकी प्यारी पत्नी चिन्ना के साथ स्वर्ग में हैं, जहां वे गाना, खाना बनाना, यात्रा करना एक-दूसरे के लिए जारी रखेंगे.

दुआ को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस साल की शुरुआत में उन्हें COVID-19 संक्रमण भी हुआ था, जब उन्होंने गहन देखभाल में कई दिन बिताए. पिछले हफ्ते जब उन्हें पोस्ट कोरोनोवायरस जटिलताओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो उनकी बेटी मल्लिका ने एक स्वास्थ्य अपडेट भी शेयर किया था

Related posts

राज्यपाल सुश्री उइके ने भारतीय सेना के वीरता पुरस्कार प्राप्त जवानों को किया सम्मानित

newindianews

हमर तिरंगा अभियान के दौरान भव्य तिरंगा पदयात्रा में मंत्री अकबर ने पदयात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि हम भारत माता के वो सिपाही हैं, जिनकी पीढ़ियों ने इस तिरंगे के लिए कुर्बानियां दीं है।

newindianews

प्रदेशवासियों का स्नेह व सम्मान पाकर अभिभूत, आपका स्नेह ही मेरी ऊर्जा: सुश्री उइके

newindianews

Leave a Comment